बिचौलियों और राइस मिलर्स के ठिकानों में खाद्य विभाग की दबिश, 4300 बोरा धान, 400 बोरा चावल, 400 बोरा कनकी जब्त

बिचौलियों और राइस मिलर्स के ठिकानों में खाद्य विभाग की दबिश, 4300 बोरा धान, 400 बोरा चावल, 400 बोरा कनकी जब्त

बिचौलियों और राइस मिलर्स के ठिकानों में खाद्य विभाग की दबिश, 4300 बोरा धान, 400 बोरा चावल, 400 बोरा कनकी जब्त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: November 18, 2019 1:44 am IST

कवर्धा: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने से पहले एक बार फिर सीमावर्ती राज्यों के बिचौलिए सक्रिय हो गए हैं। वहीं, दूसरी ओर जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। रविवार को भी पंडरिया एसडीएम और खाद्य विभाग की टीम ने 8 धान कोचिए और एक राइस मिल पर दबिश देकर लगभग 4300 बोरा धान, 400 बोरा चावल, 400 बोरा कनकी जब्त की है। जब्त सामाग्रियों की अनुमानित लागत 29 लाख बताई जा रही है।

Read More: नेशनल हाइवे पर दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर, तीन युवकों की मौत, वाहनों के उड़े परखच्चे

वहीं, दूसरी ओर खाद्य विभाग की टीम ने मालखरौदा, डभरा और पामगढ़ क्षेत्र के व्यवसायियों से 460 क्विंटल धान जब्त किया है। बता दें कि मंडी अधिनियम की कार्रवाही के तहत कल भी 1 हजार क्विंटल जब्त किया गया था।

Read More: कांग्रेस विधायक का कांग्रेस विधायक से विवाह, कभी राहुल गांधी से शादी को लेकर बटोरी थी सुर्खियां

गौरतलब है सरकार ने शनिवार को बिचौलियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का एक आंकड़ा जारी करते हुए कहा था कि अब तक 63 वाहनों सहित 19 हजार 33 क्विंटल धान जब्त किया गया। अवैध धान परिवहन के 190 प्रकरण बनाए गए है इनमें से एक प्रकरण पर एफआईआर भी दर्ज की गई है। शेष प्रकरणों पर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Read More: 40 के फार्मूले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में विवाद, रोके गए 200 से ज्यादा मंडल अध्यक्षों के नाम

जानिए कहां कितना धान हुआ जब्त

  • कवर्धा जिले में सर्वाधिक 2 हजार 824 क्विंटल धान सहित 9 वाहन जब्त की गई है। साथ ही धान परिवहन के 14 प्रकरण बनाए गए।

  • बीजापुर जिले में 178 क्विंटल धान

  • कांकेर में 479 क्विंटल धान

  • नारायणपुर में एक हजार 678 क्विंटल धान

  • सुकमा में 952 क्विंटल धान

  • बिलासपुर में 215 क्विंटल धान

  • जांजगीर-चांपा में एक हजार 58 क्विंटल धान

  • रायगढ़ एक हजार 870 क्विंटल धान

  • बालोद में एक हजार 282 क्विंटल धान

  • बेमेतरा में 171 क्विंटल धान

  • राजनांदगांव जिले में एक हजार 139 क्विंटल धान

  • धमतरी में 157 क्विंटल धान

  • गरियाबंद में 112 क्विंटल धान

  • महासमुन्द में 483 क्विंटल धान

  • बलरामपुर में एक हजार 308 क्विंटल धान

  • जशपुर में एक हजार 740 क्विंटल धान

  • कोरिया में 924 क्विंटल धान

  • सरगुजा में एक हजार 719 क्विंटल धान

  • सूरजपुर में 743 क्विंटल धान जब्त की गई है।

Read More: धान के अवैध परिवहन पर कार्रवाई जारी, 15 वाहनों सहित 1 हजार क्विंटल धान जब्त

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/9EOg0PFPwek” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"