खाद्य मंत्री अमरजीत भगत बोले- जान को जोखिम में डालकर कुछ नियमों में ढील देंगे तो खतरा बना रहेगा
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत बोले- जान को जोखिम में डालकर कुछ नियमों में ढील देंगे तो खतरा बना रहेगा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तेजी से कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने एक बार फिर से ज्यादा संक्रमित इलाकों में कलेक्टरों को लॉकडाउन लागू करने के निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के मंत्री लगातार लोगों को लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील भी कर रहे हैं।
Read More News: राजधानी में जारी है कोरोना का कहर, आज मिले 199 नए मरीज, एक्टिव केस की संख्या हुई 2102
इसी क्रम में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि लॉकडाउन की जारी की गई गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है। कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जारी की गई गाइडलाइन में अगर ढिलाई दी जाएगी तो कोरोना की चेन ब्रेक नहीं हो पाएगी।
Read More News: राशन कार्ड गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, खाद्य विभाग ने काटे 1.50 लाख लोगों के नाम
आगे कहा कि जान है तो जहान है इसलिए यदि जान को जोखिम में डालकर कुछ नियम में ढील देंगे तो खतरा बना रहेगा। त्यौहार को देखते हुए सभी राशन दुकानों में खाद्यान्न की व्यवस्था पहले ही कर दी गई है। त्यौहार के दौरान किसी को अनाज की कमी नहीं होगी।
Read More News: बकरी भी खाएंगे, कागज नहीं दिखाएंगे, इस ट्वीट के बाद कांग्रेस नेता हो गए ट्रोल, लोगों ने दिया ऐसा जवाब
बता दें कि प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत अन्य जिलों में संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन रिकार्ड नए मरीज मिल रहे हैं। जिसके चलते प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8005 हो गई है। वहीं एक्टिव केस 2788 हो गई है। जबकि 5172 मरीज कोरोना से ठीक होकर घर लौट चुके हैं।
Read More News: 5 TikTok स्टार्स को 2-2 साल की कैद, बड़ा जुर्माना भी लगाया.. लगे हैं ये आरोप

Facebook


