किसानों को चिंता करने जरूरत नहीं, बारिश से धान को बचाने खरीदी केंद्रों में पर्याप्त ताल पतरी की व्यवस्था, कल भी बेच सकेंगे धान

किसानों को चिंता करने जरूरत नहीं, बारिश से धान को बचाने खरीदी केंद्रों में पर्याप्त ताल पतरी की व्यवस्था, कल भी बेच सकेंगे धान

किसानों को चिंता करने जरूरत नहीं, बारिश से धान को बचाने खरीदी केंद्रों में पर्याप्त ताल पतरी की व्यवस्था, कल भी बेच सकेंगे धान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: December 16, 2019 9:42 am IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में बदले मौसम के मिजाज ने किसानों को चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश में अचानक हुई बारिश से किसानों को फसल खराब होने की चिंता सता रही तो वहीं, धान बेचने मंडी पहुंचे किसानों को धान खराब होने का डर है। धान बेचने के लिए खरीदी केंद्रों तक पहुंचे किसानों को राहत भरी सूचना दी है। सरकार ने बारिश से धान को बचाने के लिए ताल पतरी की व्यवस्था की व्यवस्था की है ताकि किसानों के धान को सुरक्षित रखा जा सके। वहीं, जो किसान बारिश के चलते अपना धान नहीं बेच पाए हैं उन्हें भी सरकार ने अगले दिन धान बेचने की सुविधा प्रदान की है।

Read More: नागरिकता संसोधन कानून जल्द लागू करने सहित NRC और समान नागरिक संहिता बिल लाने की मांग, PM के नाम ज्ञापन सौंपा

खाद्य विभाग के सचिव डाॅ. कमलप्रीत सिंह ने बताया कि राज्य में अब तक 13.93 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी के साथ-साथ पंजीकृत मिलरों द्वारा धान का उठाव निरंतर किया जा रहा है और नान में चावल भी जमा किया जा रहा है।

Read More: बीजेपी नेता पर हमला, 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि शासन द्वारा पंजीकृत किसानों की धान निर्धारित पात्रका अनुसार खरीदी की समुचित व्यवस्था की गई है। किसान अपना धान खरीदी केन्द्रों में लाकर विक्रय कर रहे हैं।

Read More: कहीं बसों को लगाई आग तो कहीं उखाड़े पटरी, देखिए CAA के खिलाफ प्रदर्शनकारियों की दिल दहला देने वाली तस्वीर


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"