NRDA के पूर्व सीईओ एसएस बजाज पर गिरी गाज, हुए निलंबित

NRDA के पूर्व सीईओ एसएस बजाज पर गिरी गाज, हुए निलंबित

NRDA के पूर्व सीईओ एसएस बजाज पर गिरी गाज, हुए निलंबित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: August 13, 2019 4:13 pm IST

रायपुर: नया रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी के पूर्व सीईओ एसएस बजाज को निलंबित कर दिया गया है। बजाज पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए नियमों को ताक में रखकर नया रायपुर की जमीनों का आबंटन किया है।

Read More: संपन्न हुई भूपेश बैठक की अहम बैठक, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

मिली जानकारी के अनुसार 2003 में सोनिया गांधी ने जिस जमीन पर नया रायपुर के लिए शिलान्यास किया था, उसी जगह को एसएस बजाज ने अपने कार्यकाल के दौरान किसी अन्य को आबंटन कर दिया है। वहीं, गोल्फकोर्स की ज़मीन को कोड़ियों के मोल प्राइवेट बिल्डर को दे दिया गया है।

Read More: मनरेगा में 57 लाख के भ्रष्टाचार का मामला, दोषियों पर FIR के निर्देश

दस्तावेजों की जांच किए जाने पर पता चला कि शिक्षण संस्थान को जमीन आबंटन करने के दौरान खसरा में से शिलान्यास स्थल की बात छिपा दी थी। इस पूरे काम में एनआरडीए के पूर्व सीईओ एसएस बजाज की संदिग्ध भूमिका को देखते हुए सरकार ने उन्हें निलंबित करने का निर्देश दिया है।

Read More: भारी वर्षा से रेल लाइन पर भरा पानी, इन ट्रेनों का आवागमन होगा 

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/GMqc–P7Hws” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"