चुनाव प्रभारी स्वतंत्रदेव सिंह से मिले पूर्व वित्त मंत्री राघवजी, मांगा बेटी के लिए टिकट

चुनाव प्रभारी स्वतंत्रदेव सिंह से मिले पूर्व वित्त मंत्री राघवजी, मांगा बेटी के लिए टिकट

चुनाव प्रभारी स्वतंत्रदेव सिंह से मिले पूर्व वित्त मंत्री राघवजी, मांगा बेटी के लिए टिकट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: March 11, 2019 11:04 am IST

भोपाल: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही टिकट के दावेदारों ने जुगत लगानी शुरु कर दी है। इसी कड़ी में बीजेपी के नेता और पूर्व वित्त मंत्री राघवजी ने मध्य प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी स्वतंत्रदेव सिंह से मुलाकात की और अपनी बेटी ज्योति शाह के लिए टिकट की दावेदारी पेश की। उन्होंने कहा कि विदिशा में इस बार पैराशुट लैंडिंग नहीं चलेगी। अगर पार्टी स्थानीय प्रत्याशी को मैदान में उतारेगी तो जीत पक्की है।

Read More: मेरे साथ भी कपट किया गया, बीजेपी नेता ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए टिकट वितरण पर सवाल उठाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशियों का चयन सही नहीं हुआ था, जिसका खामियाजा आपके सामने है। चुनाव के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं की वर्किंग में लापरवाही देखी गई।

Read More: CM भूपेश बघेल बोले- इस चुनाव में हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं, पाने के लिए है बहुत कुछ

वहीं, दूसरी ओर बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद रघुनंदन शर्मा ने दी पार्टी नेताओं को नसीहत दी है। रघुनंदन शर्मा ने कहा कि 15 साल के शासन में कई अवसरवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। हाईकमान अपनी नजरें कार्यकर्ताओं पर बराबर बनाए रखें। परिक्रमावादी और पराक्रमवादी में नेतृत्व को समझना चाहिए। अंतर परिक्रमा वादी टिकिट तो ले आते है लेकिन पार्टी की सेहत के लिए अच्छा नहीं होता।

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"