अजय सिंह बोले- पारुल साहू आप टिकाऊ साबित होना, वरना मैं मुंह दिखाने लायक नहीं बचूंगा… गोविंद राजपूत तो बिकाऊ निकला

अजय सिंह बोले- पारुल साहू आप टिकाऊ साबित होना, वरना मैं मुंह दिखाने लायक नहीं बचूंगा... गोविंद राजपूत तो बिकाऊ निकला

अजय सिंह बोले- पारुल साहू आप टिकाऊ साबित होना, वरना मैं मुंह दिखाने लायक नहीं बचूंगा… गोविंद राजपूत तो बिकाऊ निकला
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: October 23, 2020 6:00 pm IST

सागर: मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे उपचुनाव की तारिख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ती जा रही है। अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक दलों के नेता लगातार चुनावी क्षेत्रों का दौरा कर जनता को पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर शिवराज सिंह ने कई सभाओं में मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने का ऐलान कर सियासी आग को और हवा दे दी है। इसी बीच भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुई पारुल साहू के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे पूर्व मंत्री अजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। अजय सिंह ने कहा है कि पारुल साहू कृपया आप टिकाऊ माल साबित होना” वरना मैं मुंह दिखाने लायक नहीं बचूंगा।

Read More: सीएम भूपेश बघेल कल बिहार दौरे पर, 2 चुनावी सभा और रोड शो में होंगे शामिल, देखिए पूरा शेड्यूल

दरअसल पूर्व मंत्री अजय सिंह शनिवार को सुरखी से कांग्रेस उम्मीदवार पारुल साहू के लिए जनता से वोट मांगने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गोविंद राजपूत तो बिकाऊ माल निकला, लेकिन पारुल साहू कृपया आप टिकाऊ माल साबित होना, वरना मैं मुंह दिखाने लायक नहीं बचूंगा। आपके लिए वोट मांगने जो आया हूं।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 58 कोरोना संक्रमितों की मौत, मरीजों की मौत का आंकड़ा 1700 के पार, 2450 नए मामले आए सामने

बता दें कि पारुल साहू ने विधानसभा उपचुनाव से पहले ही भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया था। बताया गया कि विधानसभा चुनाव में टिकट कटने से पारुल साहू पार्टी से नाराज चल रही थी। पारुल साहू ने भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ते हुए 2013 विधानसभा चुनाव में गोविंद सिंह राजपूत को हराया था। लेकिन 2018 विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था।

Read More: इन दुकानों में थोक दर पर मिलेगी प्याज, आमजनों को राहत देने जिला प्रशासन ने की व्यवस्था, जानिए क्या होगी प्रति किलो कीमत

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"