BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Rajgarh Gang Rape Case: 9 साल की मासूम से दरिंदगी, इस बहाने जंगल ले जाकर दरिंदों ने बुझाई हवस…. सन्न कर देगी ये वारदात

Rajgarh Gang Rape Case: राजगढ़ जिले के पचोर थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय बच्ची के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

Rajgarh Gang Rape Case

Rajgarh Gang Rape Case

Jageshwar Sahu
Published: 30 Jun 2026 | 3:04 pmModified: 30 Jun 2026 | 3:12 pm
Rajgarh Gang Rape Case: राजगढ़ जिले के पचोर थाना क्षेत्र के उदनखेड़ी से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ बकरी चराने गई 9 वर्षीय तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ गांव के ही तीन नाबालिग लड़कों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी मासूम को खजूर खिलाने और घर-घर खेलने का बहाना बनाकर सुनसान जंगल में ले गए थे।

डरी-सहमी रोते हुए घर पहुँची बच्ची

दिल दहला देने वाली बात यह भी है कि आरोपी दुष्कर्म के दौरान मोबाइल पर वीडियो भी बना रहे थे। वारदात के बाद डरी-सहमी बच्ची जब रोते हुए घर पहुँची, तब परिजनों को इस घिनौनी करतूत का पता चला। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गैंगरेप, पॉक्सो और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इस संवेदनशील मामले में पुलिस फिलहाल कैमरे पर कुछ भी बोलने से बच रही है।

जंगल लेजाकर की हैवानियत

Rajgarh Gang Rape Case पचोर थाना क्षेत्र के उदनखेड़ी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह घटना सोमवार दोपहर करीब 1 बजे की है। 9 वर्षीय पीड़िता गांव के पास जंगल में बकरी चराने गई थी, जहाँ गांव के ही दो 12 वर्षीय और एक 16 वर्षीय किशोर भी मौजूद थे। आरोपियों ने पहले मासूम को घर-घर खेलने और खजूर खिलाने का लालच दिया और उसे जंगल के भीतर सुनसान इलाके में ले गए। यहाँ तीनों ने बारी-बारी से मासूम के साथ हैवानियत की और मोबाइल पर उसका वीडियो भी रिकॉर्ड करने लगे। ​वारदात के बाद आरोपी बच्ची को वहीं छोड़कर भाग गए।

तीनों नाबालिग हिरासत में

 घबराई और रोती हुई मासूम जब घर पहुँची, तो उसकी हालत देखकर परिजनों ने पूछताछ की, जिसके बाद इस खौफनाक सच का खुलासा हुआ। परिजन तुरंत पीड़िता को लेकर थाने पहुँचे। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पॉक्सो, आईटी एक्ट और गैंगरेप की संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने तत्काल दबिश देकर तीनों नाबालिग आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Jageshwar Sahu
Jageshwar Sahu

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.

और भी पढ़ें...

Web Title: Rajgarh Gang Rape Case

शहर की खबरें

मध्यप्रदेश

और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm