BJP नेताओं के आपसी विवाद पर पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा- बड़ी पार्टी में इस तरह के मतभेद होते हैं…
BJP नेताओं के आपसी विवाद पर पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा- बड़ी पार्टी में इस तरह के मतभेद होते हैं...
रायपुर। बीजेपी नेताओं में उपजे आपसी विवाद पर पूर्व मंत्री चंद्रेशेखर साहू का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बड़ी पार्टी में इस तरह के मतभेद होते हैं। हालांकि यह पार्टी के भीतर का मामला है, इसलिए बाहर कोई टिप्पणी करना ठीक नहीं है।
Read More News: छत्तीसगढ़ सबसे साफ राज्य, 25 हजार की जनसंख्या में पाटन सबसे स्वच्छ
संगठन को इस मामले में हस्तक्षेप कर इसे सुलझाना चाहिए। इस दौरान कांग्रेस के जिलों में नए कांग्रेस भवन बनाए जाने को लेकर कहा कि सरकार को प्रदेश की आर्थिक स्थिति की चिंता नहीं है वे पार्टी का खजाना भरने में लगे हुए हैं।
Read More News: अमेरिका की डेथ वैली ने गर्मी के तोड़े 107 साल के रिकॉर्ड, तापमान 130 डिग्री फॅरनहाइट
स्वच्छता सर्वेक्षण द्वारा जारी रैंकिग पर चंद्रशेखर साहू ने कहा कि इसमें सरकार का कोई योगदान नहीं है। अंबिकापुर तो पहले से ही स्वच्छ शहर में था। फिर भी जो शहर और इलाके स्वच्छता में स्थान पाए है उन्हें बधाई।
किसानों, वनवासियों और गोबर विक्रेताओं को राशि वितरण पर भी चंद्रेशखर ने सरकार पर हमला बोला है। कहा कि किसानों के साथ न्याय तो तभी होता है जब उन्हें एक साथ धान के समर्थन मूल्य की राशि देते। भूपेश सरकार राजनीतिक हितों के लिए सरकारी धन का दुरुपयोग कर रही है।
Read More News: जीभ लपलपाते टॉयलेट से निकला सांप, शख्स के उड़ गए होश.. वीडियो वायरल

Facebook


