पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बाजार खुलने के समय को बढ़ाने की मांग की, सांसद साध्वी प्रज्ञा को लेकर कही ये बात

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बाजार खुलने के समय को बढ़ाने की मांग की, सांसद साध्वी प्रज्ञा को लेकर कही ये बात

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बाजार खुलने के समय को बढ़ाने की मांग की, सांसद साध्वी प्रज्ञा को लेकर कही ये बात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: May 29, 2020 5:52 am IST

भोपाल। प्रदेश के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने लॉकडाउन में दुकान खुलने की समय को बढ़ाने की मांग की है। शर्मा ने रात 8 बजे तक दुकान खोलने की मांग की है। इस दौरान सांसद साध्वी प्रज्ञा के गुमशुदा पोस्टर को लेकर भी बयान दिया है।

Read More News: 30 मई तक रहेगा लॉकडाउन, सिर्फ इन दुकानों को खोलने की अनु​मति, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

कोरोना को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कामों को लेकर पीसी शर्मा ने कहा कि लॉकडाउन में व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए दुकान खोलने के समय को बढ़ाना चाहिए। वहीं इसके पीछे तर्क दिया कि भोपाल कर्मचारियो का शहर है 11 से 5 ऑफिस में रहते हैं। इस दौरान सुबह 11 से 5 बजे तक ही दुकानें खुलती है। ऐसे में कर्मचारी जरूरी सामान नहीं खरीद पाते।

Read More News:मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का बड़ा बयान, कहा- कोरोना संकट के चलते नेशनल गेम्स 2020 की  

अगर दुकानें रात 8 बजे बंद होगी तो सभी लोग खरीदारी कर सकेंगे। इस दौरान पीसी शर्मा ने सांसद साध्वी प्रज्ञा के गुमशुदा पोस्टर पर कहा कि लाखों मतों से जीत कर गई साध्वी प्रज्ञा जिनका कोई अता पता नहीं है। लोगों को जब आवश्यकता थी, गरीब परेशान हो रहे थे। राशन मिल नहीं था तब सांसद गायब है। दिग्विजय सिंह सेवा में लगे हुए हैं। जिसने भी पोस्टर लगाए है कहां गायब है सांसद सही पूछ रहे हैं। साध्वी है तो मंदिर पुजारियों की बात कर लेतीं। पुजारियों को 10 हजार रुपए देने की मांग कर लेती।

Read More News: टिड्डी दलों पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, ड्रोन और हेलिकॉप्टरों से किया 


लेखक के बारे में