पूर्व मंत्री सिंघार का बड़ा बयान, कहा- 50 करोड़ और मंत्री पद का मिला था ऑफर, महाराजा बिके लेकिन मैं नहीं…

पूर्व मंत्री सिंघार का बड़ा बयान, कहा- 50 करोड़ और मंत्री पद का मिला था ऑफर, महाराजा बिके लेकिन मैं नहीं...

पूर्व मंत्री सिंघार का बड़ा बयान, कहा- 50 करोड़ और मंत्री पद का मिला था ऑफर, महाराजा बिके लेकिन मैं नहीं…
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: February 19, 2021 2:05 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस सरकार गिरने के साथ भाजपा की सरकार बनने के ठीक लगभग 1 साल बाद कांग्रेस सरकार में वन मंत्री रहे उमंग सिंघार फिर से विधायकों की खरीदी बिक्री को लेकर राग छेड़ दिया है।

Read More News: IBC24 की पड़ताल: ‘एमपी अजब है सबसे गजब है’…लापता हुए 17 गांव, देखिए पूरी रिपोर्ट

दरअसल एक बार फिर बीजेपी पर आरोप लगाते हुए पूर्व मंत्री उमंग सिंघार ने कहा कि मुझे भी 50 करोड़ का ऑफर था और साथ ही मंत्री पद देने की भी बात कही थी लेकिन मैं नहीं बिका क्योंकि मैं आदिवासी हूं और आदिवासी सच्चा होता है।

Read More News: सीधी हादसा…सरकार के लिए कितने सबक? विपक्ष ने पूछा- कई मौतों के बाद ही क्यों जागती है सरकार

उमंग सिंगार ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव का बिना नाम लिए कहा कि राजा महाराजा बिक गए है लेकिन मैं नहीं बिका क्योंकि मैं आदिवासी के साथ आज भी हूं.. यह बात उन्होंने अपनी ही विधानसभा के खरबयडी ग्राम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।

Read More News: लाल गैंग… नई करवट,नए इलाके! आखिर नक्सलियों ने पत्रकारों के सीने पर बंदूकें क्यों तानी?

 


लेखक के बारे में