शुरू हुआ सिंधिया समर्थकों के इस्तीफे का दौर, Ex MLA सहित 50 कार्यकर्ताओं ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, कहा- ‘महाराज जहां, हम वहां’

शुरू हुआ सिंधिया समर्थकों के इस्तीफे का दौर, Ex MLA सहित 50 कार्यकर्ताओं ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, कहा- 'महाराज जहां, हम वहां'

शुरू हुआ सिंधिया समर्थकों के इस्तीफे का दौर, Ex MLA सहित 50 कार्यकर्ताओं ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, कहा- ‘महाराज जहां, हम वहां’
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: March 11, 2020 11:40 am IST

ग्वालियर: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कयासों को विराम देते हुए भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद से मध्यप्रदेश सहित पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, दूसरी ओर सिंधिया समर्थक पूर्व विधायक और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस से इस्तीफा देने की शुरूआत कर दी है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक सहित 50 सिंधिया समर्थकों ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि बीते दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद कमलनाथ सरकार के 19 विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया था।

Read More: कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा- सिंधिया गजब हैं.. किसानों के न्याय के लिए मिल गए हत्यारों के साथ….

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेताओं ने माधव राव सिंधिया छत्री पर पहुंचकर कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल सहित 50 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माधवराव सिंधिया छत्री पर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। सभी ने कहा- महाराज जहां, वहां हम।

Read More: ज्योतिरादित्य सिं​धिया पर जीतू पटवारी का वि​वादित बयान, कहा ‘आप तो गिरगिट के भी बाप निकले’

वहीं, सूत्रों के हवाले खबर मिल रही है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। सिंधिया को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल बना हुआ है।

Read More: यशोधरा राजे ने भतीजे ज्योतिरादित्य का किया पार्टी में स्वागत, कहा- एक अच्छा बुआ-भतीजा संयोजन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"