इंदौर में आज 40 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि, 5 पॉजिटिव लोगों की थमी सांसें, 200 पार पहुंचा आंकड़ा

इंदौर में आज 40 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि, 5 पॉजिटिव लोगों की थमी सांसें, 200 पार पहुंचा आंकड़ा

इंदौर में आज 40 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि, 5 पॉजिटिव लोगों की थमी सांसें, 200 पार पहुंचा आंकड़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: April 8, 2020 3:55 pm IST

इंदौर: मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां हालात अब काबू से बाहर होते नजर आ रहे हैं। इसी बीच एमजीएम मेडिकल कॉलेज ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर आज के आंकड़ों का खुलासा किया है। जारी बुलेटिन के अनुसार इंदौर में आज 40 नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जबकि 5 सक्रमितों की मौत हो गई है। इसके साथ ही अब इंदौर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया है। वहीं, मरने वालों की संख्या 21 हो गई है।

Read More: ऑनलाइन शिक्षा पोर्टल ’पढ़ई तुंहर दुआर’ में सभी शासकीय स्कूलों के शिक्षकों एवं बच्चों का होगा पंजीयन

बात पूरे मध्यप्रदेश की करें तो प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 273 हो गई है और मरने वालों की संख्या कुल 23 हो गई है। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़ों को देखते हुए सरकार ने इंदौर सहित राजधानी भोपाल और उज्जैन में कंप्लीट लॉक डाउन करने का ऐलान किया है।

Read More: सोश​ल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर सक्रिय हुआ प्रशासन, गैस एजेंसी, बैंक और सब्जी मंडी का पैदल निरीक्षण के बाद कार्रवाई


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"