पानी की टंकी पर मिली 1 साल की मासूम बच्ची की लाश, गांव में सनसनी

पानी की टंकी पर मिली 1 साल की मासूम बच्ची की लाश, गांव में सनसनी

पानी की टंकी पर मिली 1 साल की मासूम बच्ची की लाश, गांव में सनसनी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: April 21, 2020 6:25 pm IST

रायपुर: राजधानी रायपुर के टेमरी गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, मामले को जानकर आपका ​भी दिल दहल जाएगा। दरअसल यहां के एक घर की छत पर रखे पानी की टंकी में एक साल की मासूम बच्ची की लाश मिली है। बच्ची की लाश मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। फिलहाल मामले की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: जानकारी छिपाने वाले 27 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, घरों में छिपे बैठे थे दूसरे राज्यों से आकर

मिली जानकारी के अनुसार मामला माना थाना क्षेत्र के टेमरी गांव का है, जहां रहने वाला मनोज साहू सब्जी बेचने का काम करता है। आज भी मनोज सब्जी बेचने गया हुआ था। वहीं, मनोज की पत्नी बच्ची को घर खेलने के लिए छोड़कर नहाने चली गई। लेकिन जब वह बाथरूम से बाहर आई तो उसकी बच्ची नदारद मिली। इसके बाद मृतिका की मां बच्ची की तलाश करने लगी और पड़ोसियों से पूछताछ करने लगी। इसी दौरान छत पर भी तलाश की गई तो बच्ची पानी की टंकी में मिली। मामले में प्रारंभिक तौर पर पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।

Read More: लॉक डाउन के बीच जारी हुआ सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट, परिणाम देखने के लिए यहां करें Click

हत्या की आशंका
पूरे मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि मासूम बच्ची पानी की टंकी के भीतर कैसे पहुंची, जबकि उसकी उम्र महज 1 साल है। वहीं अभी ऐसी भी कोई बात सामने नहीं आई है कि किसी ने उसे पानी की टंकी पर फेंकते देखा हो, लेकिन पुलिस हत्या की आशंका पर मामले में तफ्तीश कर रही है।

Read More: लॉक डाउन के बीच कलेक्टर ने दी शादी समारोह की अनुमति, लेकिन न होगा बाजा, न बाराती


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"