छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र बस्तर में घायल अवस्था में मिला ​दुर्लभ गिद्ध, देखने उमड़ी भीड़

छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र बस्तर में घायल अवस्था में मिला ​दुर्लभ गिद्ध, देखने उमड़ी भीड़

छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र बस्तर में घायल अवस्था में मिला ​दुर्लभ गिद्ध, देखने उमड़ी भीड़
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: February 6, 2020 10:27 am IST

दन्तेवाड़ा: जिले के गीदम इलाके में एक दुर्लभ गिद्ध घायल अवस्था में मिला है। बताया जा रहा है कि दंतेवाड़ा वन विभाग में पदस्थ एक कर्मचारी इलाके के गांव में सर्चिंग के लिए निकला था। इस दौरान उन्हें दुर्लभ गिद्ध घायल अवस्था ​में मिला। इसके बाद उन्होंने गिद्ध को गीदम फारेस्ट ऑफिस ले आए और अपने अधिकारियों को सूचित किया।

Read More: भाजपा सदस्य का जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय, 15 में से 11 सीटों पर बीजेपी का है कब्जा

जानकारी मिलने पर रेंजर सतीश गोरला ने तत्काल वेटनरी डॉक्टरों को बुलाया और घायल गिद्ध का इलाज करवाया। सके बाद विभाग ने देखरेख के लिए फारेस्ट के रेस्ट हाउस में रखा गया है। फिलहाल गिद्ध की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Read More: कर्ज लेने वालों को नहीं मिली राहत, RBI ने महंगाई को लेकर कही ये बात, GDP पर अनुमान

सतीश गोरला ने बताया कि फिलहाल रेस्ट हाउस में रख इलाज किया जा रहा है। जब तक ठीक नहीं होता तब तक हमारी देखरेख में ही रखा जाएगा। स्वस्थ्य होने के बाद इसे उसी जगह सुरक्षित छोड़ेंगे। रेंजर ने बताया कि देखने से प्रतीत हो रहा, उम्र ज़्यादा हो गई है।

Read More: मॉब लिंचिंग: बीजेपी समर्थित सरपंच को पुलिस ने हिरासत में लिया, गरमाया माहौल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"