अन्नदाताओं के साथ धोखाधड़ी! बर्बाद हुई नर-नारी धान की फसल, तो फरार हुए कंपनी के अधिकारी

अन्नदाताओं के साथ धोखाधड़ी! बर्बाद हुई नर-नारी धान की फसल, तो फरार हुए कंपनी के अधिकारी

अन्नदाताओं के साथ धोखाधड़ी! बर्बाद हुई नर-नारी धान की फसल, तो फरार हुए कंपनी के अधिकारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: May 24, 2021 6:23 pm IST

दुर्ग: जिले के धमधा ब्लॉक के किसानों के साथ धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। किसानों को नर-नारी किस्म के धान लगाने के लिए कंपनी ने लालच दिया। जब उत्पादन नहीं के बराबर हो रहा है तो कंपनी के अधिकारी गायब हो गए हैं। हालांकि सरकार ने जांच टीम गठित कर दी है।

Read More: CM भूपेश बघेल ने झीरम घाटी के शहीदों को किया नमन, प्रदेश में 25 मई को मनाया जाएगा ‘झीरम श्रद्धांजलि दिवस’

रबी फसल की धान को देखकर ऐसा लग रहा है कि किसान इस साल मालामाल होंगे, लेकिन हकीकत इसके उलट है। दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक के 40 गांवों के करीब 250 किसान बायर सीड्स प्रोडक्शन कंपनी के ठगी का शिकार हो गए हैं। कंपनी के एंजेटों ने किसानों को नर-नारी किस्म की धान लगाने को कहा। कंपनी के एंजेटों ने किसानों को बताया कि धान का उत्पादन प्रति एकड़ 10 से 15 क्विंटल होगा। जिसे कंपनी 6500 रु प्रति क्विंटल की दर से खरीदेगी। लेकिन अब बमुश्किल 1 से 2 क्विंटल प्रति एकड़ पैदावार हो रहा है।

Read More: प्रदेश में आज 2 हजार 936 कोरोना मरीज मिले, मौतों की संख्या में भी आई कमी

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के विधानसभा क्षेत्र का मामला होने की वजह से राजनीति भी गरमा गई है। बीजेपी नकली बीज, कीटनाशक और खाद कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तो कांग्रेस भी किसानों के साथ खड़ी हुई है।

Read More: महिला ने  एडल्ट फेस्टिवल में लिया हिस्सा, कहा- 150 अजनबियों के साथ समय बिताने के बाद बदल गई जिंदगी

वहीं, इस मामले में सरकार ने जांच टीम गठित कर दी है, जो गांवों में पहुंचकर किसानों से बात और सैंपल कलेक्ट किया। किसानों के साथ धोखाधड़ी का ये कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी किसान कभी नकली खाद तो कभी नकली कीटनाशक के नाम पर ठगे जाते रहे हैं। अब किसानों को सरकार से न्याय से उम्मीद है।

Read More: लॉकडाउन में छूट, दुकानों के खुलने और बंद होने के समय में हुआ बदलाव, शराब दुकानों को लेकर जारी किया ये निर्देश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"