नाबालिग से गैंगरेप, पहले दो दरिंदों ने लूटी आबरू, फिर परोस दिया दोस्त को

नाबालिग से गैंगरेप, पहले दो दरिंदों ने लूटी आबरू, फिर परोस दिया दोस्त को

नाबालिग से गैंगरेप, पहले दो दरिंदों ने लूटी आबरू, फिर परोस दिया दोस्त को
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: February 20, 2020 6:19 pm IST

बलरामपुर: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम जमुआटांड में एक नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। बताया गया कि पीड़िता बुधवार को अपनी सहेली के साथ प्रवचन सुनकर लौट रही थी। इसी दौरान दो बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसे सुनसान जगह पर ले जाकर उसका रेप कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को बाइक पर बैठकार अपने दोस्त के पास लेकर गए और वहां एक और युवक ने उसकी आबरू लूटी। फिलहाल मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

Read More: इन्द्रावती भवन में सम्मान सामारोह का आयोजन, सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार रात की है, जब ​पीड़िता अपनी एक सहेली के साथ शिवगढ़ी मंदिर में प्रवचन सुनकर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और फिर जबरन उसे अपनी बाईक में बिठाकर जमुआटांड के सुनसान जगह पर ले गए। यहां आरोपियों ने घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। दोनों आरेापियों की दंरिंदगी यहीं शांत नहीं हुई, उन्होंने पीड़िता को फिर जबरन बाइक पर बिठाया और फिर दूसरे सुनसान जगह पर ले गए। यहां एक और युवक आया फिर तीनों आरेापियों ने पीड़िता के साथ घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

Read More: छोटी प्रशासनिक सर्जरी, बीजापुर एसपी दिव्यांग पटेल सहित तीन IPS अधिकारियों को सौंपा अतिरिक्त प्रभार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"