लॉकडाउन के चलते टल गई शादी, तो युवती झूल गई फांसी पर, कर ली खुदकुशी

लॉकडाउन के चलते टल गई शादी, तो युवती झूल गई फांसी पर, कर ली खुदकुशी

लॉकडाउन के चलते टल गई शादी, तो युवती झूल गई फांसी पर, कर ली खुदकुशी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: July 30, 2020 11:38 am IST

भिलाई: छत्तीसगढ़ की ट्वीनसिटी से एक दर्दनाक घटना की खबर सामने आई है। खबर है कि एक युवती ने खुदकुशी कर ली है, वो भी इसलिए क्योंकि उसकी शादी नहीं हो रही थी। बताया जा रहा है कि युवती की शादी तय हो गई थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते शादी टल गई। इस बात का सदमा युवती बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने खुदकुशी कर ली। फिलहाल मामले की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: भीमा मंडावी की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई जुबानी जंग, कांग्रेस-भाजपा नेता आए आमने-सामने

दरअसल, मामला भिलाई के राधिका नगर इलाके का है, जहां एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि युवती की शादी बीते दिनों तय हुई थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते शादी टल गई। शादी टलने की बात युवती बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Read More: राजस्थान के बाद झारखंड में सियासी बवाल, 9 विधायकों ने लगाई अलाकमान से गुहार, कहा- नहीं सुनी जाती हमारी बात

बता दें कि कोरोना के संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने 6 अगस्त तक ज्यादा संक्रमण वाले क्षेत्रों में टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी किया है। इस दौरान सभी दुकानों सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगा दी गई है।

Read More: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नहीं होगी CBI जांच, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, कही ये बड़ी बात…


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"