जीआर चुरेंद्र को कुशाभाऊ पत्रकारिता विवि के कुलपति का प्रभार

जीआर चुरेंद्र को कुशाभाऊ पत्रकारिता विवि के कुलपति का प्रभार

जीआर चुरेंद्र को कुशाभाऊ पत्रकारिता विवि के कुलपति का प्रभार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: March 30, 2019 8:57 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने रायपुर कमिश्नर जीआर चुरेंद्र को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। जीआर चुरेंद्र रायपुर संभाग के आयुक्त हैं। उन्हें प्रभार सौंपे जाने का आदेश राज्यपाल के सचिव सुरेंद्र कुमार जायसवाल ने जारी किया है।

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति मानसिंह परमार ने इस्तीफा दे दिया था। परमार बेटे की सगाई के लिए दिल्ली गए थे और वहीं से त्याग पत्र भेजा था। उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया गया था।

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में सीआरपीएफ कैम्प के पास कार में विस्फोट 

इससे पहले पत्रकारिता विवि में विभिन्न गड़बड़ियों की शिकायत के बाद राज्य सरकार ने जांच शुरु करवाई थी। एक जांच दल शनिवार को छुट्‌टी के दिन पत्रकारिता विवि में भेजा गया था। इसके बाद कुल सचिव अतुल तिवारी को हटा भी दिया गया था।


लेखक के बारे में