छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, 22 मार्च को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, देखें डिटेल

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, 22 मार्च को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, देखें डिटेल

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, 22 मार्च को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, देखें डिटेल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: March 21, 2021 2:45 pm IST

अंबिकापुर।  जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अंबिकापुर में 22 मार्च 2021 को प्रातः 11 बजे से शाम 2 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है।

पढ़ें- सीएम भूपेश ने दी किसानों को सौगात, किसान न्याय योजन…

उपसंचालक रोजगार की दी गई  जानकारी  के मुताबिक  प्लेसमेंट कैंप में निजी नियोजक स्कोप के अंतर्गत मास्टर ट्रेनर ऑटोमोटिव के 5 पद शैक्षणिक योग्यता मैकेनिकल इंजीनियर,आईटीआई या डिप्लोमा, मास्टर ट्रेनर इलेक्ट्रिकल के 5 पद, शैक्षणिक योग्यता इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, आईटीआई या डिप्लोमा, मास्टर ट्रेनर अप्पेरिल के 5 पद, शैक्षणिक योग्यता इंजीनियर, आईटीआई या डिप्लोमा, मास्टर ट्रेनर इलेक्ट्रॉनिक के 5 पद, शैक्षणिक योग्यता इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर, आईटीआई या डिप्लोमा, मास्टर ट्रेनर रिटेल के 5 पद, शैक्षणिक योग्यता एमबीए,एमएसडब्ल्यू,एमए,स्नातक, ड्राइवर 2 पद शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास तथा भृत्य 2 पद शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास की भर्ति की जाएगी।

पढ़ें- किसानों, गरीबों, मजदूरों की मदद में सबसे आगे है छत्…

वेतनमान 8 हजार से 15 हजार रु देय होगा। इच्छुक आवेदक अपने साथ बायोडाटा एवं शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, पासपोर्ट साइज की 2 फोटो लेकर प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित हो सकते हैं।

पढ़ें- लोकसभा स्पीकर ओम बिरला कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली एम्स …


लेखक के बारे में