राज्यपाल अनुसुईया उइके और सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं, देखें संदेश

राज्यपाल अनुसुईया उइके और सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं, देखें संदेश

राज्यपाल अनुसुईया उइके और सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं, देखें संदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: January 25, 2020 11:53 am IST

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देश के 71वे गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। राज्यपाल ने कहा कि सीमाओं की रक्षा करने वाले हमारे प्रहरियों को उनके योगदान के लिए किया नमन है।

ये भी पढ़ें- उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी का बयान, कहा- सेमेस्टर सिस्टम शुरू क…

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस लोकतंत्र का महापर्व है। आज ही के दिन देश का संविधान लागू हुआ। हमारे महान नेताओं के त्याग और बलिदान से देश को जो आजादी मिली, हमें जो संविधान मिला और जो लोकतंत्र का वरदान मिला है, वह लगातार मजबूत हो।

ये भी पढ़ें- 1 करोड़ लेकर दिवालिया हुई कंपनी पर पुलिस ने कसा शिकंजा, ओडिशा से दो…

सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारे संविधान की प्रस्तावना के पहले वाक्य हम भारत के लोग ने 26 जनवरी 1950 से लेकर आज तक भारत के जनमन में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भरोसे को बनाए रखा है। विविध रंगों से सजे भारत के लिए हमारे पुरखों ने एक ऐसी बुनियाद रखी, जिसमें देश की एकता और अखण्डता, हर एक व्यक्ति की स्वतंत्रता, भाईचारा, समानता और न्याय समाहित है। संविधान की यही मूल भावना है। चुनौतियों से भरे इस समय में संविधान की भावना को बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़ हमेशा प्रतिबद्व है।


लेखक के बारे में