राज्यपाल अनुसुइया उइके ने भेजी राखी, सीएम भूपेश बघेल ने शुभकामनाओं के साथ दिया धन्यवाद

राज्यपाल अनुसुइया उइके ने भेजी राखी, सीएम भूपेश बघेल ने शुभकामनाओं के साथ दिया धन्यवाद

राज्यपाल अनुसुइया उइके ने भेजी राखी, सीएम भूपेश बघेल ने शुभकामनाओं के साथ दिया धन्यवाद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: August 1, 2020 3:19 pm IST

रायपुर: राज्यपाल अनुसुइया उइके ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राखी और मिठाई भेजकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी और ईश्वर से मुख्यमंत्री की यशस्वी, दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा है कि मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होता रहेगा।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, प्रदेश में आज मिले 808 कोरोना मरीज, 9 मरीजों ने तोड़ा दम..देखिए अपडेट आंकड़े

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राखी को स्वीकार करते हुए कहा है कि रक्षा बंधन तथा भुजलिया पर्व के अवसर पर आपने मुझे स्नेह आशीर्वाद तथा राखी भेजकर जो विश्वास व्यक्त किया है वह मेरे लिए अत्यंत प्रसन्नता तथा सम्मान का विषय है। रक्षाबंधन का यह पर्व हमारे पारिवारिक संबंधों को नए शिखर पर पहुंचाने का माध्यम बना है। उन्होंने कहा है कि यह पावन पर्व हमारी संस्कृति के गरिमामय उत्कर्ष का प्रतीक भी है, जो बहनों के प्रति भाईयों के उत्तरदायित्वों के संकल्पों को सदृढ़ बनाता है।

Read More: प्लांट में बायलर फटने से 5 मजदूरों की मौत, मची अफरातफरी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"