शराब पीकर स्कूल में गाली-गलौज करना ‘गुरुजी’ को पड़ गया भारी, हुए निलंबित

शराब पीकर स्कूल में गाली-गलौज करना 'गुरुजी' को पड़ गया भारी, हुए निलंबित

शराब पीकर स्कूल में गाली-गलौज करना ‘गुरुजी’ को पड़ गया भारी, हुए निलंबित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: February 12, 2021 11:12 am IST

दमोह: जनपद शिक्षा केंद्र सर्व शिक्षा अभियान हटा से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर विकासखंड हटा के ग्राम राजपुरा में शासकीय प्राथमिक शाला के प्राथमिक शिक्षक को शराब पीकर शाला आने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने तथा शिक्षकीय गरिमा के प्रतिकूल आचरण करने एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने का दोषी मानते हुए मध्य प्रदेश सिविल (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम में निहित प्रावधानों के तहत जिला शिक्षा अधिकारी एचएल नेमा ने प्राथमिक शिक्षक रामकुमार आठ्या को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Read More: मध्यप्रदेश की सौर ऊर्जा से दौड़ रही दिल्ली की मेट्रो ट्रेन, नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन में 9 वर्षों में हुई 10 गुना वृद्धि

निलंबन की अवधि में आठ्या का मुख्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय जबेरा नियत किया गया है। संबंधित को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। ज्ञातव्य है कि इस सम्बंध में श्री आठया का एक वीडियो वायरल हुआ हैl

Read More: Local for Vocal: साड़ियों और सिल्क दुपट्टों में ‘गोंडी पेंटिंग’ कर बुनकर कमा रहे पैसे, लोगों को भार रहा कारीगरी

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"