ग्वालियर जिला न्यायालय ने खारिज की अमित शा​ह के खिलाफ दायर याचिका, याचिकाकर्ता ने कहा-जाएंगे हाईकोर्ट

ग्वालियर जिला न्यायालय ने खारिज की अमित शा​ह के खिलाफ दायर याचिका, याचिकाकर्ता ने कहा-जाएंगे हाईकोर्ट

ग्वालियर जिला न्यायालय ने खारिज की अमित शा​ह के खिलाफ दायर याचिका, याचिकाकर्ता ने कहा-जाएंगे हाईकोर्ट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: March 9, 2019 1:48 pm IST

ग्वालियर: जिला न्यायालय ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को बड़ी राहत दी है। दरअसल कोर्ट ने अमित शाह के खिलाफ महात्मा गांधी को चतुर बनिया कहे जाने के मामले में लगाई गई याचिका को खारिज कर दिया है। बता दें कि मामले को लेकर उमेश बोहरे ने याचिका दायर की थी। याचिका की सुनवाई करते हुए जिला ग्वालियर जिला न्यायालय ने इसे खरिज कर दिया है। वहीं, बोहरे ने अब इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगाने की बात कही है।

Read More: देश ही नहीं विदेशों से भी आए अंबानी परिवार की शादी में मेहमान, देखे तस्वीरें

गौरतलब है कि 09 जून 2017 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण में महात्मा गांधी को चतुर बनिया कहकर संबोधित किया था। उन्होंने कहा था  ”जब कांग्रेस की स्थापना हुई थी तब उसमें सभी विचारधाराओं को मानने वाले लोग थे। कांग्रेस की स्थापना किसी विचारधारा के साथ नहीं हुई थी, बल्कि सभी देश की आजादी के लिए साथ आए थे। अमित शाह ने कहा कि महात्मा गांधी दूरदर्शी होने के साथ ही ‘चतुर बनिया’ थे। उन्होंने आजादी के बाद तुरंत कहा था कि कांग्रेस को भंग कर दिया जाना चाहिए। शाह ने कहा, यह काम महात्मा गांधी ने नहीं किया, लेकिन अब कुछ लोग कांग्रेस को भंग करने का काम कर रहे हैं।

Read More: अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त को मप्र में शासकीय अवकाश, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"