Video: नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंचे प्रधान पाठक, फिर पूरे गांव में घूम-घूमकर मचाने लगे शोर, कहा- सुबह पी थी, अभी…

Video: नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंचे प्रधान पाठक, फिर पूरे गांव में घूम-घूमकर मचाने लगे शोर, कहा- सुबह पी थी, अभी...

Video: नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंचे प्रधान पाठक, फिर पूरे गांव में घूम-घूमकर मचाने लगे शोर, कहा- सुबह पी थी, अभी…
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: January 14, 2020 3:28 am IST

जशपुर: छत्तीसगढ़ में शिक्षा गुणवत्ता सुधारने के लिए सरकार अथक प्रयास कर रही है, लेकिन कुछ शिक्षक ऐसे हैं जो सरकार के प्रयासों को मटियामेट करने में लगे हुए हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जशपुर जिले के झोलंगा प्राथमिक शाला से, जहां प्रधानपाठक नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंचे। इतना ही नहीं इसके बाद वे पूरे गांव में घूम-घूमकर शोर मचाने लगे। शिक्षक की ऐसी करतूत के देखकर ग्रामीणों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनपे तो नशे का भूत सवार था।

Read More: दंतेवाड़ा के स्कूली बच्चों को UNICEF ने सराहा, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर कही ये बात…

मिली जानकारी के अनुसार मामला जशपुर के लोदम इलाके झोलंगा प्राथमिक शाला का है। जहां प्रधानपठाक के पद पर पदस्थ फुल्जेम सोमवार को शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुचे। इसके बाद वे पूरे गांव में शोर मचाते हुए घमते दिखाई दिए।

Read More: हनीट्रैप मामले की आरोपी श्वेता विजय जैन ने पूछताछ के दौरान खोले कई राज, आयकर अधिकारी कर सकते हैं बड़ा खुलासा

वहीं, मामले में जब शिक्षक से बात की तो उन्होंने कहा कि मैंने सुबह शराब पी थी, अभी नहीं। मुझे स्कूल की मैडम ने किसी काम के लिए फावड़ा लेने भेजा था, इसलिए गांव में गया हुआ था। स्कूल में कुछ काम करवाना था।

Read More: स्वच्छता दर्पण रैंकिंग में कांकेर जिला पूरे देश में नंबर 1, कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन की टीम को दी बधाई

इस पूरे मामले में जानकारी मिलने पर एन कुजूर ने कहा है कि राब पी कर स्कूल नहीं जाना चाहिए था। ऐसे में बच्चों पर बुरा असर पड़ता है। प्रधानपाठक के पद पर पदस्थ रहने के बाद ऐसी हरकत करना निंदनीय है। ये बहुत ही घटिया हरकत है। मामले में बीईओ से बात कर प्रधानपाठक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Read More: किसानों को राहत देने वाला फैसला, खत्म हुई तीन टोकन की बाध्यता, धान के समर्थन मूल्य पर गहरा मंथन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"