तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, चाचा-भतीजा सहित तीन लोगों की मौत

Ads

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, चाचा-भतीजा सहित तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - October 22, 2020 / 06:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

खंडवा: इलाके में गुरुवार को दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खबर है कि देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में चाचा-भतीजा सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: रेशम कीट पालन बना नक्सल प्रभावित बीजापुर के किसानों के आय का जरिया, हो रही बंपर कमाई

मिली जानकारी के अनुसार घटना खंडवा पंधाना रोड पर सैयद पुर खैगांव के पास की है, जहां गुरुवार देर शाम 2 किसान अपने भतीजे के साथ बाइक पर सवार होकर गांव की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पंधाना की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक पर सवार दो बुजुर्ग लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरे युवक की जान अस्पताल में उपचार के दौरान चली गई। मौके पर पहुंची पंधाना पुलिस ने केस दर्ज कर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Read More: उप अभियंता परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को हुआ विभागों का आबंटन, यहां देखिए सूची