Kailash Vijayvargiya Viral Video: ‘संध्या दीदी की भी ज़रा चौड़ाई बढ़ गई, थोड़ी सी’, महिला पार्षद पर टिप्पणी को लेकर घिरे कैलाश विजयवर्गीय, वीडियो वायरल

Ads

Kailash Vijayvargiya Viral Video: 'संध्या दीदी की भी ज़रा चौड़ाई बढ़ गई, थोड़ी सी', महिला पार्षद पर टिप्पणी को लेकर घिरे कैलाश विजयवर्गीय, वीडियो वायरल

  •  
  • Publish Date - September 21, 2026 / 10:44 AM IST,
    Updated On - September 21, 2026 / 10:48 AM IST

Kailash Vijayvargiya Viral Video: 'संध्या दीदी की भी ज़रा चौड़ाई बढ़ गई, थोड़ी सी', महिला पार्षद पर टिप्पणी को लेकर घिरे कैलाश विजयवर्गीय, वीडियो वायरल /image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • महिला पार्षद पर टिप्पणी को लेकर घिरे कैलाश विजयवर्गीय
  • वायरल वीडियो के बाद गरमाई मध्य प्रदेश की सियासत
  • कांग्रेस नेता नीलाभ शुक्ला ने साधा निशाना

Kailash Vijayvargiya Viral Video: इंदौर में बीजेपी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में मंत्री विजयवर्गीय महिला पार्षद संध्या यादव (Parshad Sandhya Yadav) पर कमेंट करते नजर आ रहे है। वहीं मंत्री के इस कमेंट के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है और पक्ष विपक्ष (BJP Congress Controversy) के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।

वायरल वीडियो (Indore Viral Video) में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय महिला पार्षद संध्या यादव की तारीफ करते है। वीडियो में मंत्री कह रहें है कि महिला की बहुत सारी समस्या रहती है, घर में घर का भी काम करना, बाहर का भी काम करना, मंत्री ने पार्षद संध्या द्वारा कराए गए विकास कार्यों की प्रसंशा की। उन्होंने कहा कि मेरे विधायक बनने के बाद अपने वार्ड में बहुत सारे विकास कार्य किए है। वीडियो में मंत्री ‘संध्या दीदी की भी ज़रा चौड़ाई बढ़ गई, थोड़ी सी’ कहते नजर आएं। जिसके बाद सियासत गरमा गई।

विजयवर्गीय के कमेंट पर कांग्रेस नेता का तीखा हमला

Kailash Vijayvargiya Viral Video इधर मामले में कांग्रेस नेता नीलाभ शुक्ला ने मंत्री विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya Statement) के बयान पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेता ने कहा कि- यूँ तो भारतीय जनता पार्टी महिला सम्मान की बात करती है लेकिन अपने ही महिला पार्षदों की शारीरिक बनावट पर टिप्पणी कर उपहास उड़ाती है। उन्होंने कहा कि अपनी ही पार्टी की महिलाओं का मजाक उड़ाना भाजपा पार्टी की परंपरा बन चुकी है।

ये भी पढ़ें

कैलाश विजयवर्गीय का कौन सा वीडियो वायरल हो रहा है?

इंदौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें कैलाश विजयवर्गीय महिला पार्षद संध्या यादव के काम की तारीफ करते हुए उनकी शारीरिक बनावट को लेकर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।

विजयवर्गीय ने किस महिला पार्षद का जिक्र किया?

वायरल वीडियो में उन्होंने पार्षद संध्या यादव का जिक्र किया और उनके वार्ड में किए गए विकास कार्यों की तारीफ की।

विवाद की वजह क्या है?

विजयवर्गीय की टिप्पणी का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना, जिसके बाद विपक्षी नेताओं ने इसे लेकर सवाल उठाए।

कांग्रेस नेता नीलाभ शुक्ला ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता नीलाभ शुक्ला ने आरोप लगाया कि भाजपा महिला सम्मान की बात करती है, लेकिन अपनी ही महिला पार्षद की शारीरिक बनावट पर टिप्पणी कर उनका उपहास उड़ाया गया।