Reported By: Sakshi Tripathi
,Bhopal RTO Inspector Murder | Photo Credit: IBC24
भोपाल: Bhopal RTO Inspector Murder मध्यप्रदेश की राजधानी से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हत्या कर दी गई है। (Meenakshi Gokhale murder) बताया जा रहा है कि एक मकान में महिला अधिकारी का शव मिला है। हत्या के बाद आरोपी ने भी फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के बाद पूरे इलाके सनसनी फैल गई है।
Bhopal RTO Inspector Murder मिली जानकारी के अनुसार, घटना खजूरी थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि मृतिका इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले दतिया के परिवहन विभाग में पदस्थ थी। बताया जा रहा है कि महिला इंस्पेक्टर की तलाक हो चुका था और उसकी तीन साल की बेटी भी है।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पवन मूल रूप से सीधी जिले का रहने वाला था। वह इंदौर में कोचिंग क्लासेस चला चुका था। मीनाक्षी और पवन की मुलाकात इंदौर में ही हुई थी। एडिशनल डीसीपी संजीव पाठक ने बताया कि करीब दो साल पहले मीनाक्षी का पति से तलाक हो चुका था। जिसके बाद मीनाक्षी और पवन पति पत्नी बनकर रहते थे।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है। वहीं IBC24 ने पड़ोसियों से बातचीत की है। जिसमें कई अहम जानकारी भी सामने आई है। पड़ोसियों के अनुसार मीनाक्षी और पवन कॉलोनी में पति पत्नी बनकर रहते थे और दोनों के बीच अच्छे संबंध थे। पड़ोसियों ने यह भी बताया कि पिछले एक महीने से पवन कॉलोनी में नहीं आया था।
पुलिस का अनुमान है कि हत्या आंगन में की गई है। आरोपी शव को घसीटकर घर के पहले कमरे में ले गया। फिर बाहर से लॉक कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ FSL से भी जांच कराई है। अधिकारियों ने कहा- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।