उच्च शिक्षा मंत्री ने की इस यूनिवर्सिटी में धारा 52 लागू करने की घोषणा, कुलपति बर्खास्त

उच्च शिक्षा मंत्री ने की इस यूनिवर्सिटी में धारा 52 लागू करने की घोषणा, कुलपति बर्खास्त

उच्च शिक्षा मंत्री ने की इस यूनिवर्सिटी में धारा 52 लागू करने की घोषणा, कुलपति बर्खास्त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: June 24, 2019 9:28 am IST

इंदौर। सीईटी परीक्षा में हुई गड़बड़ी के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने  देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में धारा 52 लगाए जाने की घोषणा की है। धारा- 52 लगा कर कुलपति नरेंद्र धाकड़ को बर्खास्त भी कर दिया गया है।

बता दें कि रविवार को सीईटी कराने में हुई गड़बड़ी को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन आरोपों से घिरा हुआ है। ऐसे में उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने कड़ा रुख दिखाते हुए कुप्रबंधन की जांच के दौरान शिकायतों के प्रमाणित पाते ही सख्त कार्रवाई की और कुलपति नरेंद्र धाकड़ को हटा दिया। गड़बड़ी के बाद सीईटी ग्रुप डी की परीक्षा निरस्त कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें : राजधानी में ‘राइट टू वॉटर’ को लेकर वर्कशॉप का आयोजन, कई दिग्गज हुए शामिल, जानिए उनके सुझाव 

वहीं सोमवार सुबह प्रदर्शन करने आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुलपति से कहा था कि परीक्षा नहीं हुई तो क्या अब बच्चे फांसी लगा लें। टेस्ट में ऐसी स्थिति क्यों बनी, कंपनी पर कार्रवाई होना चाहिए। इस पर कुलपति ने कहा था कि हम कंपनी पर कार्रवाई करेंगे।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"