जबलपुर में गुंडागर्दी: ऑटो चालक को बुरी तरह से पीटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, निकाला जुलूस

जबलपुर में गुंडागर्दी: ऑटो चालक को बुरी तरह से पीटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, निकाला जुलूस

जबलपुर में गुंडागर्दी: ऑटो चालक को बुरी तरह से पीटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, निकाला जुलूस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: October 13, 2020 7:25 am IST

जबलपुर। मामूली एक्सीडेंट के बाद एक ऑटो चालक को बेरहमी से पिटाई करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। दोनों की गिरफ्तारी करने के बाद पुलिस ने जुलूस निकाला।

Read More News: पुलिस विभाग ने जारी किया निरीक्षकों का तबादला आदेश, देखिए सूची

बता दें कि रविवार को आधारताल थाना क्षेत्र में शोभापुर के पास मामूली टक्कर के बाद आरोपी मनोज दुबे, अक्षय शिवहरे, गुड़ी उर्फ अभिषेक और चंदन सिंह ने आटो चालक की बुरी तरह से पिटाई कर दी। वहीं इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया।

Read More News: PCC प्रभारी पीएल पुनिया के बाद अब उनकी पत्नी भी हुई कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

युवकों की गुंडागर्दी देख लोग दहशत में आ गए। तमाशबीन बने लोगों के बीच आरोपियों ने ऑटो ड्राईवर को अपनी बाईक में लादकर रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने रास्ते में फिर ऑटो ड्राईवर से मारपीट की जो उसे चलती गाड़ी से फेंककर फरार हो गए। वहीं आधारताल थाना पुलिस से मिन्नतों के बाद केस दर्ज हुआ। जिसके बाद आज दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।

Read More News: मरवाही से भाजपा उम्मीदवार डॉ गंभीर सिंह 15 अक्टूबर को जमा करेंगे नामांकन, रमन सिंह, विष्णुदेव साय सहित ये नेता रहेंगे मौजूद

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी गुड़ी उर्फ अभिषेक और चंदन सिंह अभी भी फरार। मारपीट करने वाले आरोपी कुख्यात बदमाश है। आरोपी अभिषेक दुबे हत्या के आरोप में हाल ही में जेल से छूटा था। वहीं अब आटो चालक से मारपीट के बाद आरोपी फरार हो गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 10 हजार का ईनाम घोषित किया है।

 


लेखक के बारे में