धमतरी में ऑटो चालक की गुंडागर्दी, महिला आरक्षक को मारा थप्पड़, रौंदने की कोशिश की

धमतरी में ऑटो चालक की गुंडागर्दी, महिला आरक्षक को मारा थप्पड़, रौंदने की कोशिश की

धमतरी में ऑटो चालक की गुंडागर्दी, महिला आरक्षक को मारा थप्पड़, रौंदने की कोशिश की
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: October 13, 2020 1:03 pm IST

धमतरी। जिले में एक ऑटो चालक की गुंडागर्दी सामने आई है। आरोपी चालक ने महिला आरक्षक से विवाद किया। इस दौरान महिला को एक थप्पड़ भी जड़ दिया। इसके बाद आरक्षक को रौंदने का भी प्रयास किया।

Read More News: PCC प्रभारी पीएल पुनिया के बाद अब उनकी पत्नी भी हुई कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

जानकारी के अनुसार आरोपी ऑटो चालक सिग्नल तोड़कर आगे निकल रहा था, इस दौरान महिला आरक्षक ने ऑटो को रोककर लापरवाही पर फटकार लगाई। इतना सुनने के बाद चालक का गुस्सा इतना बढ़ गया कि महिला आरक्षक को ही थप्पड़ जड़ दिया।

Read More News: पुलिस विभाग ने जारी किया निरीक्षकों का तबादला आदेश, देखिए सूची

इसके बाद महिला आरक्षक को मारने की नियत से ऑटो चलाकर रौंदने का भी प्रयास किया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Read More News: मरवाही से भाजपा उम्मीदवार डॉ गंभीर सिंह 15 अक्टूबर को जमा करेंगे नामांकन, रमन सिंह, विष्णुदेव साय सहित ये नेता रहेंगे मौजूद


लेखक के बारे में