#IBC24AgainstDrugs: गांजा का बड़ा सौदागर संजय लंगड़ा सहित दो गिरफ्तार, एक दिन पहले हुई थी पत्नी की गिरफ्तारी

#IBC24AgainstDrugs: गांजा का बड़ा सौदागर संजय लंगड़ा सहित दो गिरफ्तार, एक दिन पहले हुई थी पत्नी की गिरफ्तारी

#IBC24AgainstDrugs: गांजा का बड़ा सौदागर संजय लंगड़ा सहित दो गिरफ्तार, एक दिन पहले हुई थी पत्नी की गिरफ्तारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: November 25, 2020 12:05 pm IST

रायपुर: नशे के खिलाफ IBC24 की #ibc24againstdrugs का बड़ा असर देखने को मिला है। दरअसल पुलिस ने बुधवार को गांजा तस्करी करने वाले एक बड़े तस्कर और उसके सहयोगी को धर दबोचा है। पुलिस ने दोनों के पास से ढाई किलो गांजा जब्त किया। बताया गया कि तस्कर राजधानी रायपुर के कई इलाकों में गांजा और नशे की अन्य सामाग्रियों की तस्करी करता है। बता दें कि IBC24 ने अपने मुहिम के जरिए कई बड़े नशे के अवैध कारोबारियों का खुलासा किया था।

Read More: निगम-मंडल में शेष नियुक्तियों को लेकर 28 नवंबर को होगा मंथन, नेता प्रतिपक्ष ने कहा ‘उत्सव के बजाय कोरोना नियंत्रण पर ध्यान दे सरकार’

मिली जानकारी के अनुसार मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस की टीम ने बुधवार को आरोपी संजय लंगड़ा उर्फ संजय धीवर और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने आरोपियों के पास से ढाई किलो गांजा भी जब्त किया है। बता दें कि एक दिन पहले ही पुलिस ने संजय लंगड़ा की पत्नी को भी गिरफ्तार किया था, वो भी संजय के साथ गांजा तस्करी करती है।

Read More: कुछ न्यायिक फैसलों से प्रतीत होता है कि न्यायपालिका का हस्तक्षेप बढ़ा है : उपराष्ट्रपति नायडू


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"