बीजापुर मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की हुई शिनाख्त, पिछले 10 सालों से था सक्रिय सदस्य
बीजापुर मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की हुई शिनाख्त, पिछले 10 सालों से था सक्रिय सदस्य
बीजापुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर जिले में सोमवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए। वहीं जवानों ने एक नक्सली को ढेर किया है। जिसका आज पुलिस ने शिनाख्त की है।
Read More News: दिल्ली विधानसभा चुनाव : अपने दो पूर्व सीएम की सीट भी नही बचा पायी बीजेपी…देखिए
बस्तर IG पी सुंदरराज ने जानकारी दी कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की शिनाख्त मडवी हूंगा के रूप में हुई है। वह 2010 से नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ था। इस दौरान उसने कई घटनाओं को अंजाम दिया। मडवी हूंगा बीजापुर जिले के पूवर्ती गांव का निवासी है।
Read More News: ‘लोगों ने दिखा दिया देश ‘जन की बात’ से चलेगा, ‘मन की बात’ से नहीं
बता दें कि बीजापुर जिले में हुए मुठभेड़ में कोबरा बटालियन के दो जवान शहीद हो गए। 4 जवान घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read More News: ‘दिल्ली वालों आपने गजब कर दिया.. आई लव यू’

Facebook


