जून माह में नहीं ले पाए अरहर दाल तो चिंता न करें, जुलाई ले सकेंगे दाल, सरकार ने जारी किया आदेश

जून माह में नहीं ले पाए अरहर दाल तो चिंता न करें, जुलाई ले सकेंगे दाल, सरकार ने जारी किया आदेश

जून माह में नहीं ले पाए अरहर दाल तो चिंता न करें, जुलाई ले सकेंगे दाल, सरकार ने जारी किया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: July 23, 2020 1:11 pm IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत बी.पी.एल श्रेणी के सभी राशनकार्डधारियों को जून माह में प्रति कार्ड एक किलोग्राम निःशुल्क अरहर दाल देने निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में जून माह में वितरण के लिए अरहर दाल का आबंटन जारी किया गया है। बीपीएल श्रेणी के जो राशनकार्डधारी जून माह में अरहर दाल नहीं ले पाएं हैं, वे अपनी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से जून माह का निःशुल्क अरहर दाल जुलाई माह में ले सकते हैं।

Read More: Watch Video: ढाई-ढाई साल के कार्यकाल पर TS Singh Deo ने क्या कहा? पढ़िए

राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के कारण उत्पन्न विषम परिस्थितियों में लोगों को राहत प्रदान करने के लिए जून माह में अवितरित अरहर दाल का वितरण पात्र राशनकार्डधारियों को जुलाई माह में करने के निर्देश राज्य के सभी कलेक्टरों को दिए गए हैं। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन से राज्य के सभी कलेक्टरों को पत्र भेजकर जून माह में अवितरित अरहर दाल का वितरण जुलाई माह कराने कहा गया है।

Read More: छत्तीसगढ़ में आज मिले 90 नए कोरोना मरीज, राजधानी में फिर हुआ कोरोना ब्लास्ट, मिले 33 मरीज


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"