BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

EV Subsidy Increase: इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले? सरकार ने बढ़ाई EV सब्सिडी और मंजूर किए 1,000 करोड़ रुपये, जानें अब कीमतों में कितनी मिलेगी राहत?

EV Subsidy Increase: केंद्र सरकार ने पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के लिए अतिरिक्त 1,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर की है। इस फैसले से इलेक्ट्रिक स्कूटर और …

(EV Subsidy Increase/ Image Credit: Bajaj Auto)

(EV Subsidy Increase/ Image Credit: Bajaj Auto)

Chandrakant Dewangan
Published: 12 Aug 2026 | 11:20 amModified: 12 Aug 2026 | 11:22 am
HIGHLIGHTS
  1. EV टू-व्हीलर के लिए ₹1,000 करोड़ की अतिरिक्त राशि मंजूर।
  2. PM E-DRIVE योजना का लाभ मार्च 2028 तक जारी रहने की उम्मीद।
  3. इलेक्ट्रिक स्कूटर-बाइक की बिक्री बढ़ाना सरकार का लक्ष्य।

नई दिल्ली: EV Subsidy Increase: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगे ईंधन के बीच सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। इसी दिशा में केद्र ने PM E-DRIVE योजना के तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए 1,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त (EV Subsidy Increase) राशि मंजूर की है। इस कदम से इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक खरीदने वाले ग्राहकों को आगे की सब्सिडी का लाभ मिलने की उम्मीद है। योजना के तहत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के लिए प्रोत्साहन की सुविधा अब मार्च 2028 तक जारी रहने की बात कही गई है।

योजना की अवधि सरकार ने क्यों बढ़ाई?

मिनिस्ट्री ऑफ हेवी इंडस्ट्रीज के एक अधिकारी के मुताबिक, इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए मौजूदा योजना की अवधि जुलाई 2026 में खत्म होने वाली थी। इसे जारी रखने के लिए मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय से अतिरिक्त बजट की मांग की थी। इसके बाद 1,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि (EV Subsidy Increase) को मंजूरी दी गई। सरकार का मकसद इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक की खरीद को बढ़ावा देना है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग पेट्रोल वाहनों के बजाय इलेक्ट्रिक विकल्प अपनाएं।

सरकार का फोकस EV की बिक्री बढ़ाने पर

भारत में कुल दोपहिया वाहनों में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी फिलहाल करीब 7.6% बताई जा रही है। सरकार इसे बढ़ाकर 9 से 10% या उससे ज्यादा करना चाहती है। देश में बड़ी संख्या में लोग रोजमर्रा के काम और छोटी दूरी की यात्रा के लिए दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक को बढ़ावा मिलने से लोगों को ईंधन खर्च कम करने में काफी मदद मिल सकती है।

PM E-DRIVE योजना कब शुरू हुई?

बता दें कि PM E-DRIVE योजना सितंबर 2024 में शुरू की गई थी और इसे 1 अक्टूबर 2024 से लागू किया गया। सरकार ने इसके लिए कुल 10,900 करोड़ रुपये का बजट (EV Subsidy Increase) तय किया था। शुरुआत में योजना को मार्च 2026 तक चलाने का लक्ष्य था, लेकिन बाद में इसकी अवधि बढ़ाई गई। इस योजना के तहत पात्र इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर अधिकतम 5,000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाती है। अब अतिरिक्त बजट और लंबी अवधि से EV खरीदारों को आगे भी फायदा मिल सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए ₹1,000 करोड़ की अतिरिक्त राशि मंजूर की है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: EV Subsidy Hike: A windfall for electric scooter buyers? The government has increased the EV subsidy and approved ₹1,000 crore; find out how much relief you can expect on prices now

ऑटोमोबाइल न्यूज़

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm