Vande Bharat: संसद में आमने-सामने आए पक्ष और विपक्ष के सांसद, अमित शाह के जवाब के मांग पर अड़ी कांग्रेस, आखिर सदनमें चर्चा से कौन भाग रहा?

NDA and Congress MP Protest News: संसद के मानसून सत्र में NDA और कांग्रेस सांसदों ने एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Vande Bharat: संसद में आमने-सामने आए पक्ष और विपक्ष के सांसद, अमित शाह के जवाब के मांग पर अड़ी कांग्रेस, आखिर सदनमें चर्चा से कौन भाग रहा?

NDA and Congress MP Protest News/Image Credit: AI

Modified Date: August 11, 2026 / 11:59 pm IST
Published Date: August 11, 2026 11:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • संसद में NDA और कांग्रेस सांसदों ने एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया।
  • कई बार बीजेपी और कांग्रेस सांसद आमने सामने आ गए।
  • प्रियंका गांधी की बीजेपी सांसद मुकेश दलाल से नोंक-झोंक हुई।

NDA and Congress MP Protest News: नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र में मंगलवार को दिलचस्प तस्वीर देखने को मिली। NDA और कांग्रेस सांसदों ने एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया। कई बार बीजेपी और कांग्रेस सांसद आमने सामने आ गए। सुरक्षाकर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा। कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा बीजेपी के प्रदर्शन के बीच घुस गए। राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा सांसदों के बीच “अमित शाह शर्म करो के नारे लगाने लगे। प्रियंका गांधी की भी बीजेपी सांसद मुकेश दलाल से नोंक-झोंक हुई।

संसद के अंदर भी सत्ता पक्ष और विपक्ष में तकरार जारी रही। लोकसभा में हंगामे के बीच केरल का नाम बदलकर केरलम करने का बिल पास हो गया, लेकिन इसके बाद सदन बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। हालांकि राज्यसभा की कार्यवाही जारी रही।

NDA and Congress MP Protest News: इससे पहले संसद भवन की लाइब्रेरी बिल्डिंग में NDA संसदीय दल की ‘मंगल मिलन’ बैठक हुई जिसकी शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष के साथ हुई।
सरकार की कोशिश है कि इसी सत्र में FCRA बिल भी पास करा लिया जाए लेकिन प्रावधानों के विरोध के चलते माना जा रहा है कि सरकार इसे JPC को भेज सकती है। उधर संसद के मानसून सत्र का 13 अगस्त को आखिरी दिन है। यानी सदन की कार्यवाही के अब दो ही दिन बचे है। अब ये देखना दिलचस्प होगा की क्या केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विपक्ष के आरोपों का जवाब संसद में देते हैं या फिर हंगामे के साथ शुरू हुआ मानसून सत्र हंगामे के साथ ही खत्म होने के लिए पहचाना जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.