महिला से अवैध संबंध पुलिसकर्मी को पड़ गया भारी, परिजनों ने दिनदहाड़े कर दी जमकर धुनाई

महिला से अवैध संबंध पुलिसकर्मी को पड़ गया भारी, परिजनों ने दिनदहाड़े कर दी जमकर धुनाई

महिला से अवैध संबंध पुलिसकर्मी को पड़ गया भारी, परिजनों ने दिनदहाड़े कर दी जमकर धुनाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: April 13, 2021 3:27 pm IST

भोपाल: सोशल मीडिया में पुलिसकर्मी की पिटाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी का एक महिला के साथ अवैध संबंध था, जिसके चलते महिला के परिजनों ने पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। वहीं, महिला के परिजनों का यह भी आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी पुलिसकर्मी के ​खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Read More: कोरोना को हराने में मदद के लिए आगे आ रहे संगठनों की CM भूपेश बघेल ने की सराहना, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की चर्चा

मिली जानकारी के अनुसार छोला मंदिर थाने में पदस्थ एक पुलिसकर्मी की महिला के परिजनों ने अवैध संबंध के शक में जमकर पिटाई कर दी। परिजनों का आरोप है कि महिला और पुलिसकर्मी के बीच लंबे समय से अवैध संबंध चल रहा है। वहीं, पुलिस में शिकायत किए जाने के बाद भी आरोपी पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Read More: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में महिला डॉक्टर ने दिया आरोपी का साथ, धमतरी पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"