आगामी कुछ घंटों के भीतर राजधानी रायपुर सहित इन जिलों में हो सकती है मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

आगामी कुछ घंटों के भीतर राजधानी रायपुर सहित इन जिलों में हो सकती है मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

आगामी कुछ घंटों के भीतर राजधानी रायपुर सहित इन जिलों में हो सकती है मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: May 18, 2020 11:43 am IST

रायपुर: दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में उठे अति गंभीर चक्रवाती तूफान ‘अम्‍फन’ तेजी से विकराल रूप ले रहा है। अगले 24 घंटों के दौरान इसे अत्यधिक गंभीर साइक्लोनिक तूफान के रूप में और तीव्र होने की संभावना है। अगले 12 घंटों के दौरान इसके धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने और फिर उत्‍तर उत्तर-पूर्व की ओर वापस आने की संभावना है। तूफान का असर अब अन्य राज्यों में देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने भी राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Read More: मजदूरों से हाल जानने बाघनदी बार्डर पहुंचे डॉ रमन सिंह, सांसद संतोष पांडेय और अभिषेक सिंह, राहत के लिए दिया सूखा राशन और चना-मुर्रा

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आगामी कुछ घंटों के भीतर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर कोरिया , सूरजपुरर, सरगुजा, जशपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, धमतरी, दुर्ग, बलौदाबाजार, गरियाबंद, सुकमा, बीजापुर, गरियाबंद, नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बालोद और बस्तर में आगामी 4 घंटे के भीतर मूसलाधार बारिश हो सकती है। जारी चेतावनी में मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि प्रदेश के कुछ स्थानों में तेज हवा, ओले और आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है।

Read More: एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का चौंकाने वाला खुलासा, 6 साल पहले इस बीमारी से लड़ रही थीं जंग और फिर ऐसे हुईं ठीक

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"