Road Safety World Series 2021 को लेकर प्रशासन की अहम बैठक, टिकट व पास वितरण में बरती जाएगी सख्ती

Road Safety World Series 2021 को लेकर प्रशासन की अहम बैठक, टिकट व पास वितरण में बरती जाएगी सख्ती

Road Safety World Series 2021 को लेकर प्रशासन की अहम बैठक, टिकट व पास वितरण में बरती जाएगी सख्ती
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: March 15, 2021 4:57 pm IST

रायपुर: राजधानी रायपुर में इन दिनों रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने सचिन, सहवाग सहित कई देशों के खिलाड़ी रायपुर पहुंचे हैं। वहीं, इंडिया लेजेंड्स और साउथ आफ्रीका लेजेंड्स के बीच हुए मैच में दर्शकों की जमकर भीड़ देखने को मिली थी, जिसके बाद से कोरोना गाइडलाइन को लेकर सवाल उठने लगे थे। इसके बाद आज अधिकारियों और आयोजकों के बीच बैठक बुलाई गई थी।

Read More: 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं के लिए नई गाइडलाइन जारी, कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण ऑनलाइन परीक्षा कराने के आदेश

रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर हुई अहम बैठक में यह फैसला लिया गया है कि स्टेडियम की बैठक व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। लेकिन कोरोना की गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाएगा। वहीं, प्रशासन ने यह भी फैसला लिया है कि टिकट व पास वितरण में सख्ती बरती जाएगी।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक ही दिन में मिले इतने नए मरीज, 7 की मौत

बैठक में यह भी फैसला लिया गया है कि अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। वहीं, क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा के लिए टिकट काउंटर की संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ ही पार्किंग व्यवस्था में भी बढ़ोतरी होगी और टिकट चेकिंग को लेकर पुलिस और खेल प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

Read More: गुढ़ियारी इलाके में चाकूबाजी, बदमाश ने नाबालिग के हाथ, पैर, पीठ और जांघ पर किया हमला, उपचार के दौरान मौत

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"