Chhattisgarh Naxal Attack: नारायणपुर नक्सली घटना के बाद पुलिस विभाग की अहम बैठक, ओल्ड PHQ में मौजूद हैं आला अधिकारी
Chhattisgarh Naxal Attack: नारायणपुर नक्सली घटना के बाद पुलिस विभाग की अहम बैठक, ओल्ड PHQ में मौजूद हैं आला अधिकारी
रायपुर: प्रदेश के नारायणपुर जिले में हुई नक्सली घटना में डीआरजी के तीन जवान और चालक शहीद हो गए हैं और 12 जवान घायल हो गए हैं, जिसमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि नक्सली घटना को लेकर ओल्ड पीएचक्यू में बैठक पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार इस अहम बैठक में डीजी नक्सल ऑपरेशन, DIG नक्सल ओपी पाल मौजूद, एसटीएफ DIG सहित पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौजूद हैं।
Read More: नक्सल हमले में तीन जवान शहीद, जवानों की बस को नक्सलियों ने ब्लास्ट कर उड़ाया
बता दें कि नारायणपुर जिले के कड़ेनार और मंदोडा के पास नक्सलियों ने डीआरजी जवानों से भरी बस को निशाना बनाया है। इस घटना में अब तक 3 जवानों और बस चालक शहीद हो गए। धमाके से घायल जवानों को उपचार के लिए नारायणपुर ले जाया गया है। जबकि गंभीर जवानों को रायपुर रेफर किया जा सकता है।
Read More: नारायणपुर लाए गए घायल जवान, रायपुर रेफर करने की तैयारी, ब्लास्ट में 3 जवान शहीद 15 घायल

Facebook


