छत्तीसगढ़ में अब होटलों में भी करा सकेंगे कोरोना का इलाज, स्वास्थ्य विभाग ने इन जिलों में दिए तैयारी के निर्देश
छत्तीसगढ़ में अब होटलों में भी करा सकेंगे कोरोना का इलाज, स्वास्थ्य विभाग ने इन जिलों में दिए तैयारी के निर्देश
रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोग अब होटलों में भी कोरोना का इलाज करा सकेंगे। कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के इलाज के लिए अब नई व्यवस्था की है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश के रायपुर सहित दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा जिले को इसके लिए तैयारी शुरू करने को कहा गया है।
ये भी पढ़ें- बिना मास्क खुलेआम घूम रहे 53 लोगों के खिलाफ कार्रवाई, इतने रुपए का थमाया चालान
मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद अगर निजी अस्पताल में जगह नहीं हुई, तो उनका इलाज होटलों में भर्ती कर किया जा सकेगा। इस दौरान इलाज का सारा खर्च मरीजों को ही उठाना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने ये भी कहा है कि इस दौरान होटलों को ICMR की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करना जरुरी होगा।
ये भी पढ़ें- लॉकडाउन के दौरान 30 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ खुलेंगे बैंक, जिला कलेक्टर
आपको बता दें कि ये व्यवस्था केवल बिना लक्षण वाले मरीजों के लिए ही लागू होगी।

Facebook


