मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, कल छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, कल छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, कल छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में हो सकती है बारिश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: March 6, 2020 5:03 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर शाम जमकर बारिश हुई, कुछ जगहों पर ओले भी गिरे हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पाकिस्तान के उपर और उसके आसपास में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ था। जिसके कारण से दोपहर मौसम में बदलाव हुआ और बारिश हुई। अभी मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास में 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक बना है। जिसका प्रभाव 48 घंटे के लिए बना रहेगा।

Read More: पद्मश्री से सम्मानित विभूतियों ने भूपेश बघेल से की मुलाकात, मुख्यमंत्री बोले- मान-सम्मान बढ़ाने किए जाएंगे हरसंभव प्रयास

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक 7 मार्च को भी दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा चल सकती है, साथ ही हल्की वर्षा भी होने की संभावना है। इस प्रभाव मुख्य रुप से उत्तर छत्तीसगढ़ से शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानियों ने होली को लेकर भी पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें दोपहर से शाम के बीच में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो सकती है।

Read More: स्कूल की छत गिरने से 5 छात्र घायल, एक की हालत नाजुक, स्कूल प्रबंधन ने कहा- मामूली घटना


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"