मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल, ब्रेन हेमरेज के मरीज के इलाज के लिए मिली 1 लाख की सहायता, परिवार ने जताया आभार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल, ब्रेन हेमरेज के मरीज के इलाज के लिए मिली 1 लाख की सहायता, परिवार ने जताया आभार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल, ब्रेन हेमरेज के मरीज के इलाज के लिए मिली 1 लाख की सहायता, परिवार ने जताया आभार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: November 27, 2020 1:25 am IST

रायपुर। बिलासपुर जिले में लगभग ढाई वर्ष पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में घायल मरीज के इलाज के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल एक लाख रूपए की सहायता मंजूर की है। मुख्यमंत्री की इस संवेदनशील पहल के लिए परिवार के लोगों ने आभार व्यक्त किया है। 

Read More News: कांग्रेस विधायक के बेटे ने महिला पटवारी को धमकाया, सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों की कर रहे थे वकालत, वायरल हुआ ऑडियो

बिलासपुर जिले के विकासखंड तखतपुर निवासी श्रीमती भगवती यादव ने बताया कि ढाई वर्ष पूर्व उनके बेटे जय यादव को सड़क दुर्घटना के कारण ब्रेन हेमरेज हो गया। श्रीमती भगवती यादव की पारिवारिक स्थिति अच्छी नहीं है। उनके बेटे की आय से ही परिवार का खर्च चलता था, लेकिन दुर्घटना के बाद परिवार की माली स्थिति और खराब होती गई। भगवती के सामने अब परिवार चलाने के साथ ही बेटे का इलाज करवाना भी एक समस्या थी। उन्होंने जहां से भी संभव हो सकता था वहां आर्थिक मदद के लिए गुहार लगाई, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका।

Read More News: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत का आंकड़ा 2800 के पार, 1753 नए मरीजों की पुष्टि

भगवती यादव को उनके बेटे के इलाज के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाने की सलाह मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री को इलाज में सहायता के लिए आवेदन किया। आवेदन मिलने के 24 घंटे के भीतर बेटे की इलाज के लिए एक लाख रूपये की सहायता स्वीकृत की गई। यह राशि कलेक्टर बिलासपुर द्वारा रेडक्रास सोसायटी बिलासपुर द्वारा प्रदान की गई। 

Read More News: ‘गोबर गाथा’: दो बैल से रोजाना 9 क्विंटल गोबर, एक हफ्ते में हितग्राही ने बेचे 12,800 का गोबर, जानिए पूरा माजरा


लेखक के बारे में