‘मोदी के मन की बात’ से प्रेरित होकर डॉग स्क्वाड में शामिल किए गए 20 देसी पपी डॉग्स, 11 की मौत

'मोदी के मन की बात' से प्रेरित होकर डॉग स्क्वाड में शामिल किए गए 20 देसी पपी डॉग्स, 11 की मौत

‘मोदी के मन की बात’ से प्रेरित होकर डॉग स्क्वाड में शामिल किए गए 20 देसी पपी डॉग्स, 11 की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: March 28, 2021 5:20 pm IST

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल मोदी के मन की बात से प्रेरित होकर मध्यप्रदेश डॉग स्क्वाड में 20 देसी नस्ल के पपी डॉग्स को शामिल किया गया था। लेकिन आज 11 पपी डॉग्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि देखभाल और रखरखाव में लापरवाही के चलते पपी डॉग्स की मौत हुई है। वहीं, बाकी बचे डॉग्स की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल सभी पपी डॉग्स को दफनाया गया है।

Read More: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर किया सीरीज पर कब्जा, होली से पहले मैदान में मना जश्न

मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश डॉग स्क्वाड में अलग-अलग नस्ल के 20 देसी पपी डॉग्स को शामिल किया गया था। डॉग स्क्वाड में शामिल किए गए 11 पपी डॉग्स की रविवार को मौत हो गई। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि उनकी मौत कैसे हुई है, लेकिन सूत्रों के हवाले जानकारी मिल रही है कि डॉग्स की मौत देखभाल और रखरखाव में लापरवाही के चलते हुई है। बताया जा रहा है कि सभी पपी डॉग्स को कमजोर हालात में लाया गया था।

Read More: प्रदेश में आज फिर कोरोना ने लगाई लंबी छलांग, ताजा आंकड़ों ने उड़ाए होश, 24 घंटे में 11 मरीजों की मौत

 

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"