Mirzapur The Movie Teaser: फिर कांपेगी मिर्जापुर की धरती! ‘गद्दी’ का खेल खत्म, अब शुरू होगी एम्पायर की लड़ाई, टीजर देखकर फैंस रह गए दंग

Mirzapur The Movie Teaser: मेकर्स ने 'मिर्जापुर द मूवी' का दमदार टीजर रिलीज कर दिया है। इसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। इस बार फिल्म में 'मिर्जापुर' की नई और रोमांचकक कहानी दिखाई जाएगी। जो पहले से ज्यादा सस्पेंस, ड्रामा और एक्शन से भरपूर होने वाली है।

Mirzapur The Movie Teaser: फिर कांपेगी मिर्जापुर की धरती! ‘गद्दी’ का खेल खत्म, अब शुरू होगी एम्पायर की लड़ाई, टीजर देखकर फैंस रह गए दंग

(Mirzapur The Movie Teaser/ Image Credit: excelmovies Instagram)

Modified Date: June 25, 2026 / 01:34 pm IST
Published Date: June 25, 2026 1:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का टीजर रिलीज
  • कालीन भैया, गुड्डू और मुन्ना भैया की वापसी
  • इस बार गद्दी नहीं, एम्पायर की जंग

मुंबई: Mirzapur The Movie Teaser: दर्शकों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है क्योंकि मेकर्स ने ‘मिर्जापुर द मूवी‘ का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है। इस टीजर ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह का माहौल पैदा कर दिया है। एक बार फिर मिर्जापुर की दुनिया में कालीन भैया, गुड्डू भैया और मुन्ना भैया की वापसी देखने को मिलेगी। जहां सत्ता और वर्चस्व की जंग और भी खतरनाक होने वाली है।

इस बार ‘गद्दी’ नहीं, एम्पायर का खेल

टीजर से यह साफ हो गया है कि इस बार कहानी सिर्फ मिर्जापुर की गद्दी तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि अपना खुद का एम्पायर बनाने की लड़ाई दिखाई जाएगी। तीनों मुख्य किरदार एक बार फिर अपने-अपने मकसद के साथ आमने-सामने हैं। सत्ता, बदला और वर्चस्व की यह जंग पहले से ज्यादा बड़ी और खतरनाक होने वाली है।

2 मिनट 22 सेकंड का सस्पेंस और धमाका

करीब 2 मिनट 22 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत कालीन भैया के एक दमदार डायलॉग से होती है जहां वे कहते हैं कि ‘काबिल औलाद बहुत मुश्किल से मिलती है और कभी-कभी नहीं भी मिलती।’ इसके बाद गुड्डू भैया की एंट्री होती है जो अपने अंदाज में बड़े सपनों और गैंगस्टर की दुनिया पर बात करते हैं। फिर मुन्ना भैया अपने पुराने तेवर में वापसी करते हैं। जिससे टीजर का रोमांच और बढ़ जाता है।

नई कहानी और बड़े सरप्राइज

फिल्म की कहानी 2018 में शुरू हुई मिर्जापुर सीरीज की टाइमलाइन को आगे बढ़ाती है और इसे बड़े पर्दे के लिए तैयार किया गया है। इसमें नए किरदारों को भी शामिल किया गया है। जिससे कहानी और ज्यादा दिलचस्प बनती है। टीजर में सबसे बड़ा सरप्राइज ‘पंचायत’ के सचिव जी की एंट्री को माना जा रहा है। जिसने फैंस की उत्सुकता को और ज्यादा बढ़ा दी है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।