Modi Cabinet expansion 2026: मोदी कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच अमित शाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, कई दिग्गजों की हो सकती है मंत्रिमंडल से छुट्टी

Modi Cabinet expansion 2026: मोदी कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच अमित शाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, कई दिग्गजों की हो सकती है मंत्रिमंडल से छुट्टी

Modi Cabinet expansion 2026: मोदी कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच अमित शाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, कई दिग्गजों की हो सकती है मंत्रिमंडल से छुट्टी

Modi Cabinet expansion 2026: मोदी कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच अमित शाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, कई दिग्गजों की हो सकती है मंत्रिमंडल से छुट्टी / Image: x

Modified Date: June 25, 2026 / 01:50 pm IST
Published Date: June 25, 2026 1:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अमित शाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की
  • पीएम नरेंद्र मोदी भी दो दिन पहले राष्ट्रपति से मिले थे
  • संभावित केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई

नयी दिल्ली: Modi Cabinet expansion 2026 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। यह मुलाकात केंद्रीय मंत्रिपरिषद में संभावित फेरबदल की अटकलों के बीच हुई है। राष्ट्रपति भवन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बैठक की तस्वीर साझा करते हुए कहा, “केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।” इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की थी। इन बैठकों को संभावित मंत्रिपरिषद विस्तार की चर्चाओं के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अमित शाह ने राष्ट्रपति से की मुलाकात

Modi Cabinet expansion 2026 हाल में केरल से भाजपा के वरिष्ठ नेता जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने के बाद केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया था। वह अल्पसंख्यक तथा मत्स्य, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री थे। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा के लिए पुनः उम्मीदवार नहीं बनाया और उनका कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो गया। इसके अलावा, रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह का भी राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें उच्च सदन के लिए दोबारा नामित नहीं किया गया है। वह खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री का दायित्व भी संभाल रहे हैं। वह अगस्त 2024 में राजस्थान से उच्च सदन के लिए चुने गए थे। कुछ केंद्रीय मंत्रियों को उनके गृह राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिससे संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाओं को और बल मिला है।

 

दो दिन पहले पीएम मोदी ने की थी मुलाकात

इससे पहले केंद्रीय कैबिनेट में संभावित फेरबदल की चर्चाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। यह पीएम मोदी की राष्ट्रपति से यह मुलाकात पद्म पुरस्कार समारोह के बाद राष्ट्रपति भवन में हुई है। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर मोदी कैबिनेट में बदलाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"