Venezuela Earthquake Today: महज एक मिनट में बदल गया सब कुछ, चारों तरफ मची चीख-पुकार, 10 हजार से ज्यादा की मौत, अचानक आई आफत से पीएम मोदी जताया दुख

Venezuela Earthquake Today: महज एक मिनट में बदल गया सब कुछ, चारों तरफ मची चीख-पुकार, 10 हजार से ज्यादा की मौत, अचानक आई आफत से पीएम मोदी जताया दुख

Venezuela Earthquake Today: महज एक मिनट में बदल गया सब कुछ, चारों तरफ मची चीख-पुकार, 10 हजार से ज्यादा की मौत, अचानक आई आफत से पीएम मोदी जताया दुख

Venezuela Earthquake Today | Photo Credit: AI

Modified Date: June 25, 2026 / 12:20 pm IST
Published Date: June 25, 2026 12:19 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वेनेजुएला में भूकंप से बड़ी तबाही
  • 10 हजार मौतों की आशंका
  • हजारों लोग बेघर और घायल हुए

नई दिल्ली: Venezuela Earthquake Today दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला (South America Earthquake) में गुरुवार को विनाशकारी भूकंप आया है। एक मिनट के अंतराल में आए भूकंप ने हर तरफ भीषण तबाही मचा दी है। कई इमारतों और मकानों के ढहने की खबर है। साथ ही 10 हजार से अधिक लोगों की मरने की खबर है। इस विनाशकारी भूंकप के बाद राहत और बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था, वहीं दूसरा 7.5 तीव्रता का था। यह भूकंप मोंटाल्बान के उत्तर-पश्चिम में 28 किलोमीटर यानी करीब 17.3 मील दूर आया।

Massive Earthquake Venezuela यूएसजीएस ने बताया कि अचानक आए आपदा के चलते भारी जानमाल की आशंका है। शुरुआती अनुमान के अनुसार, मृतकों की संख्या 10,000 के बीच हो सकती है। अधिकारियों ने अभी तक मृतकों या घायलों की संख्या जारी नहीं की, लेकिन स्थानीय अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने ढहती इमारतों, बचाव कार्यों और घायलों की बढ़ती संख्या की जानकारी दी।

वेनेजुएला में इमरजेंसी का ऐलान

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने इस आपदा के बाद देश में इमरजेंसी की घोषणा की है। वह राष्ट्र को संबोधित करेंगी। डेल्सी रोड्रिगेज ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में कहा, ‘ध्यान दें, मैं जल्द ही वेनेजुएलावासियों को संबोधित कर हमारे देश को प्रभावित करने वाले शक्तिशाली भूकंप के बाद की स्थिति पर रिपोर्ट दूंगी।’

PM मोदी ने भूकंप से हुई तबाही पर दुख जताया

वेनेजुएला में आए जबरदस्त भूकंप से मची तबाही पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “वेनेजुएला में आए जबरदस्त भूकंप से हुई तबाही से मुझे गहरा दुख हुआ है। भारत के लोगों की तरफ से मैं वेनेजुएला की सरकार और वहां के लोगों के प्रति और खासकर उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हम घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं और इस मुश्किल वक्त में प्रभावित सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।”

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।