IPS GP Singh Suspended : करोड़ों की बेनामी संपत्ति मिलने के बाद IPS जीपी सिंह पर गिरी गाज, गृह विभाग ने जारी किया निलंबित करने का आदेश

IPS GP Singh Suspended : करोड़ों की बेनामी संपत्ति मिलने के बाद IPS जीपी सिंह पर गिरी गाज, गृह विभाग ने जारी किया निलंबित करने का आदेश

IPS GP Singh Suspended : करोड़ों की बेनामी संपत्ति मिलने के बाद IPS जीपी सिंह पर गिरी गाज, गृह विभाग ने जारी किया निलंबित करने का आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: July 5, 2021 5:21 pm IST

IPS GP Singh Suspended

रायपुर : एसीबी रेड में भारी मात्रा में अवैध संपत्ति का खुलासा होने के बाद IPS जीपी सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में महानदी भवन स्थित गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। ज्ञात हो कि ACB और EOW ने जीपी सिंह के 15 ठिकानों पर दबिश दी थी, जिसके बाद करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ था। ACB और EOW की कार्रवाई तीन दिन तक चली थी।

Read More: इन जिलों में लगाया गया टोटल लॉकडाउन, तीसरी लहर को देखते हुए लिया गया फैसला, सिर्फ जरूरी सेवाओं को रहेगी छूट

बता दें कि जीपी सिंह के अलग अलग ठिकानों पर एसीबी के छापे में 10 करोड़ रुपए से अधिक की चल अचल संपत्ति का पता चला है। इसके अलावा 2 किलो सोना मिला है। साथ ही छापेमारी में 16 लाख रुपया नगद बरामद हुआ है। इसके अलावा कई बेनामी संपत्तियों का भी पता चला है। जिसकी जांच अभी की जा रही है।

Read More: कांग्रेस के हाथ से फिसल जाएगी महाराष्ट्र सरकार ! मोदी कैबिनेट में शिवसेना को लाने पर मंथन

एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने जीपी सिंह से संबंधित लोगों के यहां भी छापेमारी की गई, जिसमें अलग अलग बैंक खाते, बीमा कंपनी के दस्तावेज, बहुराष्ट्रीय कंपनियों से लेनदेने के कागजात मिले हैं। इसके अलावा शेयर और म्यूचुअल फंड में भी बड़ी मात्रा में निवेश की जानकारी मिली है।


लेखक के बारे में

A tech enthusiast, I am eager to dive into the world of internet. I have been in the field of blogging and digital marketing for almost 4 years. I am a Junior DME in IBC24.