कुख्यात अपराधी जगदीश ऊर्फ भूरा एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

कुख्यात अपराधी जगदीश ऊर्फ भूरा एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

कुख्यात अपराधी जगदीश ऊर्फ भूरा एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: March 5, 2021 11:20 am IST

अशोक नगर: जिले में शांति एवं कानून व्‍यवस्‍था बनाये रखने हेतु कलेक्‍टर एवं जिला मजिस्‍ट्रेट अभय वर्मा द्वारा पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया के प्रतिवेदन पर अनावेदक जगदीश ऊर्फ भूरा पुत्र बाबूलाल लोधी उम्र 30 साल निवासी गौशाला थाना कोतवाली जिला अशोकनगर के विरूद्ध थाने में विभिन्‍न 12 प्रकरण दर्ज है। अनावेदक को 01 वर्ष की कालावधि के लिए जिला बदर किये जाने हेतु आदेश जारी किया गया है।

Read More: LPG Price: 50 रुपए सस्ता मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, ऐसे करना होगा पेमेंट, IOC ने दी

जिला बदर अपराधी अशोकनगर जिले एवं समीपवर्ती जिला गुना, शिवपुरी, विदिशा, सागर एवं जिला मजिस्‍ट्रेट जिला ललितपुर तथा पुलिस अधीक्षक जिला ललितपुर के साथ हुई अंतर्राज्‍यीय बैठक में बनी सहमति के मुताबिक जिला ललितपुर(उत्‍तरप्रदेश) की भौगोलिक सीमाओं से निष्‍कासित रहेगे तथा बिना किसी विधि संगत एवं सक्षम आदेश/अनुमति के अशोकनगर जिले की सीमाओं में प्रवेश नही कर सकेगा।

Read More: छत्तीसगढ़ बजट 2021: तीन मंत्रियों के विभागों का बजट प्रस्ताव पारित, विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा, कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"