Ratlam Moharram Accident: मोहर्रम के जुलूस के दौरान मची अफरातफरी, कुछ ही सेकंड में बदल गया पूरा मंजर, पलभर में पसरा मातम

Ratlam Moharram Accident: मोहर्रम के जुलूस के दौरान मची अफरातफरी, कुछ ही सेकंड में बदल गया पूरा मंजर, पलभर में पसरा मातम

Ratlam Moharram Accident: मोहर्रम के जुलूस के दौरान मची अफरातफरी, कुछ ही सेकंड में बदल गया पूरा मंजर, पलभर में पसरा मातम

Ratlam Moharram Accident | Photo Credit: AI

Modified Date: June 26, 2026 / 11:19 am IST
Published Date: June 26, 2026 11:18 am IST
HIGHLIGHTS
  • मोहर्रम जुलुस में बड़ा हादसा
  • हाईटेंशन लाइन से टकराई ताजिया
  • दो लोगों की मौत, कई लोग घायल

रतलाम:  रतलाम के हतनारा गांव में बीती रात मोहर्रम के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। (Ratlam Moharram Accident) गांव में निकाला जा रहा ताजिया, ऊपर जा रही हाईटेंशन लाइन से टच हो गया। जिससे करंट फैलने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 10 से ज्यादा लोग झुलस गए।

Ratlam Tazia Accident हादसे के बाद का वीडियो भी सामने आया है जिसमें लोग नीचे गिरे हुए नजर आ रहे हैं। और जुलूस में अफरातफरी मची हुई है। आसपास के लोगों ग्रामीणों कि मदद से सभी घायलों को रतलाम की मेडिकल अस्पताल लाया गया है जहां पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का ईलाज जारी है।

घटना के समय जुलूस में 200 से ज्यादा लोग मौजूद थे और आसपास के गांवो से भी लोग जुलूस देखने पहुंचे थे। इसी दौरान ताज ताजिया हाइटेंशन लाइन से टकरा गया। जोरदार चिंगारी उठी और ताजिया उठाकर चल रहे लोग झुलस गए। इससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर एडिशनल एसपी विवेक कुमार भी हतनारा गांव पहुंचे और ग्रामीणों से पूरी घटना की जानकारी ली है। वही पिपलौदा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।