मवेशियों को बचाते अनियंत्रित होकर पलटी जनपद की CEO की गाड़ी, ड्राइवर सहित दोनों की मौत

मवेशियों को बचाते अनियंत्रित होकर पलटी जनपद की CEO की गाड़ी, ड्राइवर सहित दोनों की मौत

मवेशियों को बचाते अनियंत्रित होकर पलटी जनपद की CEO की गाड़ी, ड्राइवर सहित दोनों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: August 16, 2019 1:01 pm IST

सारंगपुर: जिले के चाचौड़ा इलाके से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। हादसे में शाजापुर जनपद सीईओ और उनके ड्राइवर की मौत हो गई। ​बताया गया कि रास्ते में मौजूद मवेशियों को बचाते वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई और हादसे में दोनों की मौत हो गई। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: मेडिकल कॉलेज के छात्र ने की खुदकुशी, शासकीय कॉलेज की पांचवी मंजिल से लगाई छलांग

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शाजापुर जनपद सीईओ पुरुषोत्तम शर्मा और उनके ड्राइवर जीतेन्द्र सिंह गुना स्थित अपनी बहन के घर से राक्षाबंधन मनाकर लौट रहे थे। इसी दौरान चाचौड़ा बायपास के पास उनकी गाड़ी के सामने कुछ मावेशी आ गए। मावेशियों को बचाते वक्त पुरुषोत्तम शर्मा की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। पुरुषोत्तम शर्मा की गाड़ी सड़क किनारे लगे रेलिंग से जा टकराई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Read More: पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- बाढ़ से निपटने के लिए सरकार को बेहतर रणनीति बनानी चाहिए, दिग्विजय पर बोला हमला

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/yrnd4TDzmDU” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"